Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»देर रात आया फोन और घर से निकल गया युवक, सुबह पेड़ पर झूलता मिला शव
    क्राइम

    देर रात आया फोन और घर से निकल गया युवक, सुबह पेड़ पर झूलता मिला शव

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बांका : बिहार के बांका जिले से एक सनसनीखेज खबर है, जहां अमरपुर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार सुबह गांव के एक युवक की लाश बहियार में एक पेड़ से लटकती मिली. मृतक की पहचान कल्याणपुर गांव के रहने वाले प्रकाश मांझी के 25 वर्षीय बेटे सिंटू कुमार के रूप में हुई है.

    क्या कहते हैं परिजन

    इस संबंध में परिजनों का कहना है कि सोमवार देर रात किसी का फोन आया, फिर सिंटू बिना परिजनों को बताए ही रात में घर से निकल गया. इसके बाद मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने खेत की ओर सोहराय बांध के पास बरहर के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती उसकी लाश देखी.

    पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेजा शव

    युवक के शव की खबर मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर जुट गए. मृतक की मां नीलम देवी और दादी रूक्मिणी देवी भी पहुंचीं, जो शव देखने के बाद दहाड़ मार-मारकर रोने लगीं. फिर, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया गया.

    महीने भर पहले ही आया था गुजरात से

    स्थानीय लोगों ने बताया कि सिंटू करीब एक माह पहले ही अपने घर आया था. वह अपने पिता और छोटे भाई के साथ गुजरात के राजकोट में रहता था. वहीं, सिंटू के पिता को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. कहा परिजनों के आवेदन पर मामले में कार्रवाई की जाएगी.

    Also Read: आधी उम्र से भी छोटी युवती के साथ 62 साल के पूर्व विधायक ने रचाई शादी, जानें क्या है मामला

    Amarpur police station Banka Barhar tree Bihar body found body on tree crying loudly family Gujarat hanging incident information on phone Kalyanpur murder of youth Panchnama police investigation police station in-charge Pankaj Kumar Jha postmortem Rajkot Sintu Kumar Sohrai dam suicide or murder अमरपुर थाना आत्महत्या या हत्या कल्याणपुर गुजरात घटना थाना प्रभारी पंकज कुमार झा दहाड़ मारकर रोना पंचनामा परिजन पुलिस जांच पेड़ पर शव पोस्टमॉर्टम फांसी फोन पर जानकारी बरहर पेड़ बांका बिहार युवक की हत्या राजकोट शव का पाया जाना सिंटू कुमार सोहराय बांध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआधी उम्र से भी छोटी युवती के साथ 62 साल के पूर्व विधायक ने रचाई शादी, जानें क्या है मामला
    Next Article दुष्कर्म मामले में अभिनेता सिद्दीकी को अग्रिम जमानत, कोर्ट की अहम टिप्पणी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.