Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गौतम अदाणी को केरल में बड़ा झटका, तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट के लिए जीएसटी से छूट नहीं
    जोहार ब्रेकिंग

    गौतम अदाणी को केरल में बड़ा झटका, तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट के लिए जीएसटी से छूट नहीं

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gautam Adani : देश के सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी को केरल से करारा झटका लगा है. अदाणी की कंपनी, अदाणी तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एटीआईएएल), को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर सेवाओं की आपूर्ति पर अब जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) का भुगतान करना पड़ेगा. यह आदेश जीएसटी अग्रिम निर्णय प्राधिकरण (एएआर) की केरल पीठ ने अपने ताजा फैसले में दिया है.

    समझौता को ‘सेवा आपूर्ति’ मानने का फैसला

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एएआर केरल पीठ ने कहा कि भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (एएआई) और अदाणी तिरुवनंतपुरम के बीच हुआ रियायत-संबंधी समझौता व्यापार के हस्तांतरण के बजाय सेवाओं की आपूर्ति का मामला है. इसी कारण अब इस पर जीएसटी लागू होगा. पहले इस समझौते के तहत अदाणी की कंपनी को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर जीएसटी का भुगतान नहीं करना पड़ता था, लेकिन अब इस फैसले के बाद उन्हें यह कर चुकाना होगा.

    उत्तर प्रदेश, राजस्थान व गुजरात में मिलती है छूट

    यह फैसला जयपुर और अहमदाबाद हवाई अड्डों के मामले में राजस्थान और गुजरात के अपीलीय प्राधिकरण (एएआर) के आदेशों से विपरीत है. इन प्राधिकरणों ने ऐसे हस्तांतरण को जीएसटी से छूट दी थी. इसी तरह, उत्तर प्रदेश में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मामले में भी एएआर ने जीएसटी से छूट दी थी.

    अदाणी ग्रुप के लिए बड़ी चुनौती

    यह निर्णय अदाणी समूह के लिए एक चुनौती पैदा कर सकता है, क्योंकि यदि अन्य राज्यों में भी इसी तरह के फैसले होते हैं, तो उन्हें एयरपोर्ट संचालन के लिए ज्यादा वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ सकता है. अदाणी समूह के लिए यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है, जो उनके कारोबार के संचालन और उनकी रणनीतियों को प्रभावित कर सकता है. अब देखना यह है कि अदाणी समूह इस फैसले को लेकर किस तरह की कानूनी चुनौती उठाता है और इसके संभावित असर को कैसे संभालता है.

    Also Read: New CJI Sanjiv Khanna : देश के 51वें CJI बने जस्टिस संजीव खन्ना, चुनावी बॉन्ड खत्म करने से लेकर अनुच्छेद 370 निरस्त जैसे ऐतिहासिक फैसलों के रहे अहम हिस्सा

    AAR Adani Group Adani Thiruvananthapuram Ahmedabad Airport airport concessions airport operations airport services ATIAL business transfer concession agreement financial pressure Gautam Adani GST GST decision Gujarat Jaipur Airport Kerala legal challenge Lucknow Airport Rajasthan service supply taxation Thiruvananthapuram Airport trade policy Uttar Pradesh अदाणी ग्रुप अदाणी तिरुवनंतपुरम अदाणी समूह अहमदाबाद एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश एएआर एटीआईएएल एयरपोर्ट छूट एयरपोर्ट संचालन एयरपोर्ट सेवाएं कराधान कानूनी चुनौती केरल गुजरात गौतम अदाणी जयपुर एयरपोर्ट जीएसटी जीएसटी निर्णय तिरुअनंतपुरम एयरपोर्ट तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा राजस्थान रियायत-संबंधी समझौता लखनऊ एयरपोर्ट वस्तु एवं सेवा कर वित्तीय दबाव व्यापार नीति व्यापार हस्तांतरण सेवा आपूर्ति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNew CJI Sanjiv Khanna : देश के 51वें CJI बने जस्टिस संजीव खन्ना, चुनावी बॉन्ड खत्म करने से लेकर अनुच्छेद 370 निरस्त जैसे ऐतिहासिक फैसलों के रहे अहम हिस्सा
    Next Article शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स व निफ्टी रिकवरी की ओर बढ़े

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.