Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की अमेरिका से प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू, सलमान के घर के बाहर फायरिंग में है वांटेड
    क्राइम

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की अमेरिका से प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू, सलमान के घर के बाहर फायरिंग में है वांटेड

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2024Updated:November 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : महाराष्ट्र की मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले सहित अन्य अपराधों में वॉन्टेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अनमोल, जो कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है, वर्तमान में अमेरिका में छिपा हुआ है.

    10 लाख के ईनाम की है घोषणा

    पिछले सप्ताह अनमोल बिश्नोई का नाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मोस्ट वॉन्टेड सूची में जोड़ा गया था. उसकी जानकारी देने पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया. मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने अनमोल की अमेरिका में मौजूदगी की पुष्टि की है, जिससे उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया में तेजी आ सकती है.

    सिद्धू मूसेवाला हत्या में भी वांटेड

    अनमोल बिश्नोई का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी वॉन्टेड आरोपियों में शामिल है. पुलिस का कहना है कि उसने मूसेवाला के हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की आपूर्ति की थी. इसके अलावा, अनमोल बिश्नोई पर 17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें बाबा सिद्दीकी की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल की सप्लाई का संदेह भी शामिल है.

    प्रत्यर्पण की प्रक्रिया

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की जानकारी मुंबई सेशन कोर्ट को दी है और प्रत्यर्पण के लिए आवश्यक फाइल केंद्र सरकार को भेजी जाएगी. अनमोल बिश्नोई, जो पहले भी कई बार अपने ठिकाने बदल चुका है, फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था. इस मामले से जुड़े पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनमोल बिश्नोई पर गंभीर आरोप हैं और उसकी गिरफ्तारी से कई मामलों में खुलासा हो सकता है.

    Also Read: रांची में दिवाली की रात 65.88% अधिक ध्वनि प्रदूषण हुआ, वायु गुणवत्ता भी हुई खराब

    10 लाख रुपये का इनाम Anmol Bishnoi Arrest Baba Siddiqui crime criminal cases extradition fake passport firing Gangster investigation process Lawrence Bishnoi Mumbai Crime Branch murder National Investigation Agency Nia police Rs 10 lakh reward Salman Khan serious allegations Sidhu Moosewala Us अनमोल बिश्नोई अपराध अमेरिका आपराधिक मामले एनआईए गंभीर आरोप गिरफ्तारी गैंगस्टर जांच प्रक्रिया. पुलिस प्रत्यर्पण फर्जी पासपोर्ट फायरिंग बाबा सिद्दीकी मुंबई क्राइम ब्रांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान सिद्धू मूसेवाला हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में दिवाली की रात 65.88% अधिक ध्वनि प्रदूषण हुआ, वायु गुणवत्ता भी हुई खराब
    Next Article भाजपा ने चुनाव आयोग के एप को हैक किया : शिवपूजन मेहता

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.