Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»शाहरुख खान का 59वां जन्मदिन, फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद
    देश

    शाहरुख खान का 59वां जन्मदिन, फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके फैंस और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि शाहरुख अपने फैंस के लिए इस दिन एक नई फिल्म का तोहफा भी दे सकते हैं. इस वर्ष शाहरुख के जन्मदिन पर उनकी दिवंगत दोस्त और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक अनदेखी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. यह तस्वीर उनके खास दोस्त फराह खान ने बर्थडे विश करते हुए शेयर की है.

    https://www.instagram.com/p/DB29b4by7fY/?utm_source=ig_web_copy_link

    फराह खान ने शाहरुख खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं और इस अवसर पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने लिखा, “कुछ यादें, खुशियों के पल और और भी इकट्ठा करनी हैं. हैप्पी बर्थडे शाह, हैप्पी बर्थडे पूजा ददलानी.” उल्लेखनीय है कि आज शाहरुख के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी का भी जन्मदिन है.

    फराह की पोस्ट में कई तस्वीरें हैं. पहली तस्वीर में फराह और शाहरुख हैं, जबकि दूसरी में शाहरुख के साथ फराह, गौरी खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ नजर आ रहे हैं. तीसरी तस्वीर में शाहरुख के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी दिखाई दे रहे हैं, जो इस पोस्ट को और भी भावुक बना रही है. चौथी तस्वीर में फराह, शाहरुख और पूजा ददलानी एक साथ हैं, जबकि अंतिम तस्वीर फराह ने पूजा के साथ शेयर की है. इस पोस्ट पर शाहरुख खान के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए फैंस की आंखें नम हो गई हैं. एक फैन ने लिखा, “मैं तुम्हें मिस करता हूं, सुशांत सिंह राजपूत.” कई फैंस ने रोते हुए इमोजी और रेड हार्ट के साथ सुशांत का नाम लिखा है, जिससे साफ है कि लोग इस अवसर पर उन्हें याद कर रहे हैं.

    59वां आलिया भट्ट करण जौहर कैटरीना कैफ खुशियाँ जन्मदिन तस्वीरें पूजा ददलानी फराह खान फिल्म फैंस बधाई बॉलीवुड भावुक यादें शाहरुख खान श्रद्धांजलि सिद्धार्थ मल्होत्रा सुशांत सिंह राजपूत सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिका ने ईरान को दी चेतावनी, मध्य पूर्व में तैनात होंगे बी-52 बमवर्षक विमान
    Next Article हेमंत सरकार ने केंद्र से मिलने वाली मदद को अहंकार के चलते ठुकराया: बाबूलाल मरांडी 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    NEET UG री-एग्जाम: बोकारो के 8 सेंटरों पर मजिस्ट्रेट और वरीय अधिकारी तैनात

    June 16, 2026

    जामताड़ा: बंद घर से मजदूर का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में सनसनी

    June 16, 2026

    हजारीबाग में BGR कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़, पुलिस जुटी जांच में

    June 16, 2026

    पलामू में 8 दिन से लापता महिला का श’व कब्रिस्तान से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    June 16, 2026

    डायन-बिसाही के आरोप में खू’नी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.