Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: 12 लोगों की मौ’त, 35 घायल
    ट्रेंडिंग

    राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: 12 लोगों की मौ’त, 35 घायल

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जयपुर: राजस्थान के सीकर जिले में एक निजी बस के पुलिया से टकराने के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए. यह दुर्घटना लक्ष्मणगढ़ इलाके के सालासर तिराहे पर कल दोपहर करीब 2 बजे हुई.

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार, बस सुजानगढ़ से नवलगढ़ जा रही थी, जब यह अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार से टकरा गई. टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा और एक साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सभी घायलों को पास के लक्ष्मणगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया. घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है; कुछ को सीकर और गंभीर स्थिति में लोगों को जयपुर रेफर किया गया है.

    घायलों का सीकर में चल रहा इलाज

    एसके अस्पताल सीकर के सुपरिटेंडेंट महेंद्र खींचड़ ने बताया- 37 घायलों को सीकर में लाया गया था, इसमें से 7 को जयपुर रेफर कर दिया गया है. घायलों में अनिल शर्मा (28), साहिल खान (23), अमित (30), लक्ष्यराज सिंह, (5) माया (32), संजू (30), सोनिया (21), वंशिका (12), दीपिका (9), राजेश (34), सावित्री(60) , राहुल (17), पिंकी (30), ममता (32), सौम्या (30), मनीषा, जयकरण, प्रिया, राधा, गोपालराम, वर्षा, हेमंत, अंकित, संपत्ति देवी, अंकित, गुतली, अदीद, रिंकू, कनिका शामिल है.

    मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है. उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी इस हृदयविदारक घटना पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति जताई है.

    Also Read: बरही से कमल खिलाएं, मिलकर करेंगे बरही का विकास : मनीष जायसवाल

     

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबरही से कमल खिलाएं, मिलकर करेंगे बरही का विकास : मनीष जायसवाल
    Next Article Breaking : G.D. GOENKA स्कूल में छापेमारी, पुलिस छावनी में स्कूल परिसर तब्दील

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.