Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 7:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झामुमो नेता व पूर्व स्पीकर के सुरक्षाकर्मी हटाए गए, भाजपा के रणधीर सिंह ने कहा-शशांक भोक्ता की जान को है खतरा
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो नेता व पूर्व स्पीकर के सुरक्षाकर्मी हटाए गए, भाजपा के रणधीर सिंह ने कहा-शशांक भोक्ता की जान को है खतरा

    SinghBy SinghOctober 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता की सुरक्षा में लगे सरकारी अंगरक्षक को जिला प्रशासन ने वापस ले लिया है. शशांक शेखर सारठ विधानसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट के दावेदार थे. पूर्व में वे दो बार सारठ से विधायक भी रह चुके हैं. लेकिन इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था और अब उनके सुरक्षा कर्मी भी वापस ले लिए गए हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सारठ विधानसभा सीट से उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को उम्मीदवार बनाया है. इस पर शशांक शेखर भोक्ता ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर ऐलान किया था कि वे चुन्ना सिंह का समर्थन नहीं करेंगे, चाहे पार्टी उन्हें रखे या निकाल दे. शशांक भोक्ता के इस बयान के बाद ही उनके सुरक्षाकर्मी हटा लिए गए.

    आहत शशांक भोक्ता ने फेसबुक पर बयां किया दर्द

    सुरक्षा कर्मी हटाए जाने से आहत श्री भोक्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक) पर एक पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है-टिकट कटने के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड को वापस कर लिया जाना किस बात का संकेत है. क्या सारठ की पूर्ववर्ती राजनीतिक दादागिरी वापस आ रही है. क्या सारठ की जनता को डराने का प्रयास है. एक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की सुरक्षा इसलिए वापस ले ली गई कि उसे डराया जा सके. यदि मैंने आपकी सेवा की है तो जनता इसका संज्ञान ले. मरना जीना तो भगवान के हाथों में है.

    भाजपा ने की झामुमो नेता को बॉडीगार्ड देने की मांग

    पूरे मामले पर सारठ के विधायक सह भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह ने अपना वीडियो बयान जारी करते हुए कहा है कि शशांक बाबू का बॉडीगार्ड वापस लिए जाने की भाजपा निंदा करती है. वे उच्च पद पर रहे हैं, इसीलिए उनके सुरक्षाकर्मी वापस नहीं लिए जाने चाहिए. अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तो सबसे पहले उन्हें चार सुरक्षाकर्मी दिए जाएंगे. शशांक शेखर भोक्ता दो बार सारठ से विधायक रहे हैं और हमेशा आदिवासी, गरीब और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं. इसलिए उनकी जान को खतरा भी है. उनके कार्यकाल में सारठ विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास भी हुआ था.

    administration Assembly Speaker Bjp Deoghar development jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Jmm Johar Live political hooliganism Public Interest Randhir Singh Sarath Assembly Security security guard Security Personnel Shashank Shekhar Bhokta social media support Ticket Today News Tribal video statement आदिवासी जनहित जोहार लाइव झामुमो झारखंड झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टिकट टूडे न्यूज देवघर प्रशासन भाजपा रणधीर सिंह राजनीतिक दादागिरी विकास विधानसभा अध्यक्ष वीडियो बयान शशांक शेखर भोक्ता समर्थन सारठ विधानसभा सुरक्षा सुरक्षा गार्ड सुरक्षाकर्मी सोशल मीडिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब पीकर गाली-गलौज करने से मना करने पर सेना के जवान को मार दिया चाकू
    Next Article विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने आये 3 उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, अत्याधुनिक हथियार व गोली जब्त

    Related Posts

    चाईबासा

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    October 30, 2025
    जमशेदपुर

    जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों के शौचालय की दुर्दशा पर HC ने लिया स्वतः संज्ञान, नगर निगम से मांगा जवाब

    October 30, 2025
    Latest Posts

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    October 30, 2025

    जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2025

    सरकारी स्कूलों के शौचालय की दुर्दशा पर HC ने लिया स्वतः संज्ञान, नगर निगम से मांगा जवाब

    October 30, 2025

    तालाब में नहाने गए पोता-पोती डूबे, दादी गंभीर रूप से घायल

    October 30, 2025

    पलामू के जेवर दुकान में सेंधमारी, शटर तोड़कर 50 लाख के गहने ले उड़े चोर

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.