Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चुनाव व्यय निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग की बैठक, अधिकारियों को दिए गए कई निर्देश
    झारखंड

    चुनाव व्यय निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग की बैठक, अधिकारियों को दिए गए कई निर्देश

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2024Updated:October 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर चुनाव पर्यवेक्षकों ने हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में व्यय कोषांग के कार्यों का जायजा लिया. व्यय प्रेक्षक श्री घोडके रोहित रमेश, श्री योगेश कुमार, और श्री ए. मणिमरन ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की.

    अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश

    आज 19 अक्टूबर को समाहरणालय सभागार में व्यय कोषांग के नोडल अधिकारियों को चुनाव के दौरान व्यय निगरानी सेल के साथ समन्वय और तालमेल बनाकर काम करने और केंद्रीय टीम के साथ सभी बरामदगी के बारे में तुरंत जानकारी देने का निर्देश दिया. व्यय प्रेक्षक ने बैंक प्रतिनिधियों को 10 लाख से अधिक के किसी भी संदिग्ध लेन देन पर विशेष निगरानी रखने को कहा, साथ ही अभ्यर्थीयों के भी बैंक खातों से 10 लाख रु से अधिक के वित्तीय लेन देन पर अपनी पैनी नजर रखने को कहा तथा इसकी सूचना भी साझा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब की आवाजाही की निगरानी बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए सभी प्रमुख चौकियों पर अतिरिक्त चौकसी बरतने की आवश्यकता है. व्यय प्रेक्षक के द्वारा आदर्श आचार संहिता विधि व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता संबंधी शिकायतों पर उड़न दस्ता दल की दैनिक व्यय क्रिया-कलाप संबंधी प्रतिवेदन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध करायेंगे.

    सभी पुलिस के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि दैनिक नगदी /अन्य मदों संबंधित शिकायतों पर उड़न दस्तों (FST) द्वारा दैनिक क्रियाकलाप का रिपोर्ट प्राप्त कर एवं स्थैतिक निगरानी टीम (SST) द्वारा जब्त अन्य मदों से संबंधित शिकायतों पर दैनिक गतिविधि रिपोर्ट प्राप्त कर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक को उपलब्ध करायेंगे. व्यय नोडल पदाधिकारी व उत्पाद विभाग के सभी नोडल पदाधिकारी को संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने आपसी समन्वय के साथ कार्यों का निष्पादन करने के साथ साथ निर्वाचन कार्यों का सफलता पूर्वक संचालन करने की बात कही.

     

    अवैध शराब आदर्श आचार संहिता उड़न दस्ता उत्पाद विभाग केंद्रीय टीम चुनाव पर्यवेक्षक जिला स्तरीय अधिकारी झारखंड विधानसभा निर्वाचन 2024 दैनिक रिपोर्ट निर्वाचन कार्य पुलिस नोडल पदाधिकारी भारत निर्वाचन आयोग व्यय कोषांग व्यय निगरानी सेल श्री ए. मणिमरन श्री घोडके रोहित रमेश श्री योगेश कुमार संदिग्ध लेनदेन समन्वय स्थैतिक निगरानी टीम हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स में भर्ती कालीचरण सिंह की कुशलक्षेम जानने पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल
    Next Article रांची पहुंचने पर राहुल गांधी का सीएम ने किया स्वागत, कई मुद्दों पर की चर्चा

    Related Posts

    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.