Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 9:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»काल बन दौड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 6 कांवरियों की गई जान, दो दर्जन से ज्यादा घायल
    देश

    काल बन दौड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 6 कांवरियों की गई जान, दो दर्जन से ज्यादा घायल

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बांका : बिहार के बांका जिले में शुक्रवार रात एक दुखद दुर्घटना हुई, जब शंभूगंज इंग्लिश मोड़ पथ पर नगरडीह मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया. इस घटना में चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

    मृतकों की पहचान

    मृतकों में अमरपुर के रामचंद्रपुर इटहरी के राम चरण तांती (50), गौतम यादव की पत्नी पुतुल देवी, रजौन के मोहनपुर गांव के अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी (50), अरुण पासवान की पत्नी चुन्नी देवी (45), दिनेश यादव की पत्नी सुमित्रा देवी (45) और शोभानपुर गांव के सहदेव यादव की पुत्री लक्खी कुमारी (17) शामिल हैं. इनमें से चार लोगों की मौत मौके पर हुई, जबकि लक्खी कुमारी और पुतुल देवी ने मायागंज अस्पताल में दम तोड़ा. लक्खी की बहन जुली की हालत गंभीर बनी हुई है.

    लोगों का फूटा गुस्सा

    घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया, जिसमें दारोगा बबन मांझी घायल हो गए. उनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है.

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार, अमरपुर और रजौन थाना क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु जत्था बनाकर जेठौरनाथ मंदिर में जल अर्पित करने जा रहे थे. रजौन के चिलकावप डुमरिया गांव के दिलीप शर्मा ने बताया कि करीब 400 लोग रथ लेकर सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर निकले थे. उन्होंने तिलडिहा मंदिर में जल अर्पित किया और फिर पैदल जेठौरनाथ मंदिर के लिए निकल पड़े. रात में भरको गांव में रुकने का कार्यक्रम था, लेकिन नगरडीह के मोड़ पर पहुंचते ही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो भीड़ में घुस गई. चालक मौके से फरार हो गया.

    Also Read: बंगाल की खाड़ी में तूफान की संभावना, रांची समेत पूरे दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

    Accident Amarpur anger Banka banka news Bihar Bihar news death Devotee Ganga water incident details injured Jethornath temple kanwariya mout police police action Rajaun Rural Scorpio sultanganj news vehicle climb अमरपुर आक्रोश गंगा जल ग्रामीण घटना विवरण घायल जेठौरनाथ मंदिर दुर्घटना पुलिस पुलिस कार्रवाई बांका बिहार मौत रजौन वाहन चढ़ना श्रद्धालु स्कॉर्पियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल की खाड़ी में तूफान की संभावना, रांची समेत पूरे दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
    Next Article ‘मेरे बेटे सलमान ने जानवरों को नहीं मारा, बिश्नोई समाज से क्यों मांगे माफी’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों पर खुलकर बोले सलीम खान

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बंगाल चुनाव : 142 सीटों पर कल मतदान, ममता के कैरिकेचर पर बवाल

    April 28, 2026
    झारखंड

    रांची के धुर्वा डैम में डूबा युवक, पुलिस-NDRF चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

    April 28, 2026
    Uncategorized

    डीआईजी किशोर कौशल का ‘मिशन मोड’ एक्शन : जमीन के काले कारोबार पर अब पुलिस करेगी सीधी चोट

    April 28, 2026
    Latest Posts

    वेतन घोटाला : ऑडिट में क्लीन चिट, फिर महिला अधिकारी के जुबां खोलते ही हुआ बड़ा खुलासा

    April 30, 2026

    पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर वार, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करे सरकार : नीरा यादव

    April 29, 2026

    ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    April 29, 2026

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    April 29, 2026

    घर में घुसकर नाबालिग लड़की की लूटी थी आबरू, अब 10 साल कटेगी जेल में

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.