Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»‘कुछ कुछ होता है’ के 26 साल पूरे, डायरेक्टर करण जौहर ने साझा की पर्दे के पीछे की रोचक कहानियां
    मनोरंजन

    ‘कुछ कुछ होता है’ के 26 साल पूरे, डायरेक्टर करण जौहर ने साझा की पर्दे के पीछे की रोचक कहानियां

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई: करण जौहर की डायरेक्टेड पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को 26 साल पूरे हो गए हैं. यह फिल्म 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी और तब से यह एक क्लासिक बन चुकी है. फिल्म के हर एक किरदार, गाने और डायलॉग आज भी उतने ही पॉपुलर हैं. लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी कुछ और ही है.

    टीना के लिए पहली चॉइस थी ये एक्ट्रेस

    रानी मुखर्जी का किरदार टीना, असल में पहली पसंद नहीं था. इस रोल के लिए पहले ट्विंकल खन्ना को ऑफर किया गया था, लेकिन बातचीत नहीं बन पाई. इसके बाद कई अन्य एक्ट्रेस जैसे तब्बू, शिल्पा शेट्टी, उर्मिला मातोंडकर, ऐश्वर्या राय और करिश्मा कपूर ने भी इस रोल को करने से मना कर दिया.

    अंजली का किरदार पहले इन्हें मिल रहा था

    काजोल ने टॉमबॉय अंजली का किरदार निभाया, लेकिन यह रोल पहले जूही चावला को ऑफर हुआ था. किसी कारणवश बात नहीं बनी और अंततः काजोल को इस रोल के लिए फाइनल किया गया.

    जब सलमान ने खुद को कहा पागल

    करण जौहर ने खुलासा किया कि सबसे ज्यादा प्रॉब्लम सलमान खान के रोल अमन के लिए हुई थी. उन्होंने बताया कि मैंने कई एक्टर्स को ये रोल ऑफर किया था लेकिन कोई मान नहीं रहा था क्योंकि इसमें शाहरुख लीड रोल में थे. तो दूसरा छोटा कैरेक्टर करने के लिए कोई तैयार नहीं था. फिर मैं सलमान से एक पार्टी में मिला और उन्हें जब मैंने ये स्टोरी सुनाई तब उन्होंने कहा- कोई पागल ही होगा जो ये रोल करेगा और वो पागल मैं हूं. तब मुझे बहुत खुशी हुई थी और जब फिल्म हिट हुई तो मैं उनके घर उन्हें थैंक्यू बोलने गया था. खबरों के मुताबिक यह रोल सैफ अली खान को भी ऑफर किया गया था.

    कुछ कुछ होता है एक लव ट्राएंगल थी जो आज भी यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर है. कुछ फिल्में हमेशा सदाबहार रहती हैं जिनमें करण जौहर की कुछ कुछ होता है भी शामिल है. इस फिल्म के लीड कैरेक्टर्स के साथ ही साइड कैरेक्टर भी बहुत फेमस हुए जैसे अर्चना पूरण सिंह का मिस ब्रिगेंजा, अनुपम खेर का प्रिंसिपल वाला कैरेक्टर, यहां तक की बच्चों के कैरेक्टर्स भी.

    1998 अमन उर्मिला मातोंडकर ऐश्वर्या राय करण जौहर जूही चावला तब्बू फिल्म कुछ कुछ होता है बॉलीवुड रोल शाहरुख खान शिल्पा शेट्टी सलमान खान सैफ अली खान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस्लामाबाद में जयशंकर ने चीन-पाकिस्तान काे दिखाया आईना, CPEC को बताया-संप्रभुता का उल्लंघन
    Next Article भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टेस्ट का पहला दिन बारिश से धुला, फैंस की नजरें अगले दिन पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.