Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रिनपास की बदलेगी सूरत, स्वास्थ्य विभाग ने दिए 33 करोड़, जानें क्या होगा काम
    झारखंड

    रिनपास की बदलेगी सूरत, स्वास्थ्य विभाग ने दिए 33 करोड़, जानें क्या होगा काम

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रिनपास मानसिक रूप से बीमार मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. राज्य सरकार द्वारा संचालित इस सेंटर में झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी मरीज इलाज के लिए आते है. वहीं कई बार विदेश के मरीज भी अचानक बीमार पड़ने की वजह से इलाजरत होते है. ऐसे में इस हॉस्पिटल को बेहतर बनाने में भी विभाग कोई कसर नहीं छोड़ता. अब स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल को चकाचक करने के लिए 33 करोड़ रुपए दिए है. जिससे न केवल आडिटोरियम, गेस्ट हाउस की व्यवस्था दुरुस्त होगी. बल्कि पुरुष और महिला वार्ड भी अपग्रेड किए जाएंगे. इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भी परेशानी नहीं होगी.

    भवनों के लिए 11.92 करोड़

    राज्य स्कीम अन्तर्गत रिनपास में विभिन्न भवनों को दुरुस्त करने के लिए 11,92,89,000 रुपए की लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. जिसमें आडिटोरियम के लिए 4,98,61,700 रुपए, लाल कोठी के लिए लिए 91,74,900 रुपए, लैंड स्केप के लिए 1,91,43,000 रुपए दिए गए है. इसके अलावा इस्ट साइड लैंडस्केप के लिए 1,26,51,500 रुपए, धर्मशाला के लिए 69,84,000, गेस्ट हाउस, वन स्टॉप सेंटर और कैंटीन के लिए 81,67,000 रुपए और कम्युनिटी हॉल के लिए 1,33,06,900 रुपए दिए गए है.

    पुरुष वार्ड और हाफ वे होम का होगा जीर्णोद्धार

    पुरूष वार्ड के जीर्णोद्धार के लिए 13,47,42,900 रुपए की मंजूरी दी गई है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य स्कीम अन्तर्गत रिनपास में विभिन्न पुरूष वार्ड भवनों का जीर्णोद्धार किया जाएगा. इसमें पुरुषों के लिए बने वार्ड 1,2,3,4,5,6,7,8,9,11 की व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी. जिससे कि मरीजों को राहत मिल सके. इसके अलावा पुरुषों के लिए बनाए गए हाफ वे होम को भी अपग्रेड किया जाएगा. यहां वैसे मरीज रहते है जो ठीक होने के बाद काम करते है. इसके लिए उन्हें मेहनताना भी मिलता है. वहीं ब्वायज हॉस्टल के लिए 81,40,300 रुपए अलग से निर्गत किया जाएगा.

    महिला वार्ड के लिए मिले 6,86,72,500

    रिनपास में विभिन्न महिला वार्ड भवनों के लिए 6,86,72,500 रुपए की लागत पर स्वीकृति दी गई है. इस राशि से महिला वार्ड 1,2,3 को रिनोवेट किया जाएगा. जबकि हाफ वे होम की भी सूरत बदली जाएगी. इसी योजना के तहत मेट्रोल गर्ल्स हॉस्टल को भी अपग्रेड किया जाएगा.

     

     

    33 करोड़ रुपए आडिटोरियम इलाज गेस्ट हाउस झारखंड पुरुष वार्ड मरीजों की सुविधा महिला वार्ड मानसिक स्वास्थ्य राज्य सरकार रिनपास विदेशी मरीज स्वास्थ्य विभाग हॉस्पिटल अपग्रेड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड को प्री पोल ड्यूटी के लिए 100 कंपनी अर्द्धसैनिक बल मिला
    Next Article पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष सिंह बने सदर थाना प्रभारी

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.