Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर, सारठ और मधुपुर में 20 नवंबर को 11 लाख 20 हजार 613 मतदाता करेंगे मतदान
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर, सारठ और मधुपुर में 20 नवंबर को 11 लाख 20 हजार 613 मतदाता करेंगे मतदान

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2024Updated:October 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: देवघर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों – देवघर, सारठ और मधुपुर में 20 नवंबर 2024 को मतदान होगा. इन विधानसभा क्षेत्रों में 11 लाख 20 हजार 613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. कुल 1245 मतदान केंद्रों पर यह मतदान संपन्न होगा. इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त (डीसी) विशाल सागर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजीत पीटर डूंगडुंग ने जानकारी दी. डीसी ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का दूसरा चरण होगा, जिसके लिए 22 अक्टूबर को आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर  है, जबकि नामांकन की स्क्रूटनी 30 अक्टूबर को की जाएगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि 1 नवंबर है. मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी.

    मतदान केंद्रों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी

    मधुपुर विधानसभा में 409, सारठ में 376 और देवघर में 460 मतदान केंद्र होंगे, जिससे कुल मिलाकर जिले में 1245 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए एएमएफ (आवश्यकता आधारित सुविधाएं) उपलब्ध कराई जाएंगी. सुरक्षा की दृष्टि से सभी केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की जाएगी. शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने विभिन्न टीमें गठित की हैं. इनमें एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) की 33 टीमें, बीएसटी (बूथ स्तरीय टीम) की 12, एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) की 39, एटी (असेसमेंट टीम) की 4, एईओ (अपर निर्वाचन अधिकारी) की 4, और वीवीटी (वोटर वेरिफिकेशन टीम) की 6 टीमें शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, जिले के पांच स्थानों – अंधरीगादर, दर्दमारा, दुम्मा, जयपुर मोड़ और जमुआ में चेक पोस्ट बनाए गए हैं.

    सी-विजिल ऐप से आम नागरिक कर सकेंगे शिकायत

    चुनाव के दौरान किसी भी आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट नागरिक सी-विजिल ऐप के माध्यम से कर सकेंगे. यह ऐप चुनाव की घोषणा से लेकर मतदान के एक दिन बाद तक सक्रिय रहेगा. नागरिक इस ऐप के जरिए दो मिनट तक का वीडियो या फोटो अपलोड कर आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दे सकते हैं. शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी और शिकायत का समाधान 100 मिनट के भीतर किया जाएगा. प्रेसवार्ता में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, गोपनीय शाखा प्रभारी मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार और सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी उपस्थित थे.

     

    20 नवंबर अंतिम तिथि 29 अक्टूबर अधिसूचना आयोजित दूसरा चरण देवघर जिले नामांकन पुलिस मतदान मताधिकार विधानसभा सुविधाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से घबराकर चुनाव जल्द करवाया: विनोद पांडेय
    Next Article खादगढ़ा सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी बुझाने में जुटे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.