Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सैकड़ों टोटो व ऑटो चालकों ने घेरा मंत्री इरफान अंसारी का घर, प्रदर्शन-नारेबाजी कर रहे
    जोहार ब्रेकिंग

    सैकड़ों टोटो व ऑटो चालकों ने घेरा मंत्री इरफान अंसारी का घर, प्रदर्शन-नारेबाजी कर रहे

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : दशहरा के दौरान बाजार में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लागू की गई नो एंट्री व्यवस्था ने टोटो और ऑटो चालकों के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. दशहरा के बाद भी यही व्यवस्था लागू रहने से परेशानी बढ़ गई है. ऐसे में कई दिनों से परेशानी झेल रहे टोटो और ऑटो चालकों का गुस्सा आज 15 अक्टूबर को फूट पड़ा. इसके बाद स्थानीय विधायक सह मंत्री के आवास पहुंच गए हैं.

    क्या है मामला

    अब इन सवारी वाहनों को पुराने कोर्ट मोड़ से आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है, जिससे यात्रियों को शहर के मुख्य हिस्सों में जाने के लिए टावर चौक तक पहुंचना अनिवार्य हो गया है. इस नई व्यवस्था के चलते चालकों को 1 किलोमीटर की दूरी तय करने में अब चार गुना अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे किराया बढ़ गया है और यात्रियों को भी अधिक समय देना पड़ रहा है. इससे सवारी वाहनों की मांग में भारी कमी आई है.

    मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी

    हालात से नाखुश टोटो और ऑटो चालकों ने स्थानीय विधायक और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आवास के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया. उनका कहना है कि यदि वे अपने वाहनों को चला नहीं सकते, तो सड़क पर बेवजह क्यों घूमें. उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, वे मंत्री आवास पर ही डटे रहेंगे. चालकों का गुस्सा मुख्य रूप से पुलिस प्रशासन पर है, और उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के जवान टोटो चालकों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

    जामताड़ा में मौजूद नहीं हैं मंत्री डॉ इरफान

    हालांकि, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी इस समय जामताड़ा में मौजूद नहीं हैं, लेकिन उन्हें स्थिति की जानकारी दे दी गई है. बताया गया है कि शाम तक उनके प्रतिनिधि चालकों से बात करेंगे और समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे. इस प्रदर्शन से शहर की यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है, और स्थानीय प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालना आवश्यक हो गया है.

    Also Read: Jharkhand Assembly Election 2024 : इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय, 50 सीटों पर सबकी सहमति; 31 पर विचार-विमर्श जारी

    administrative solution Auto driver Demonstration driver protest Dussehra fare hike Irfan Ansari Jamtara local MLA Minister's Residence no entry system police administration sloganeering Toto driver traffic problem Traffic System trouble on the road इरफान अंसारी ऑटो चालक किराया वृद्धि चालक विरोध जामताड़ा टोटो चालक दशहरा नारेबाजी नो एंट्री व्यवस्था पुलिस प्रशासन प्रदर्शन प्रशासनिक समाधान मंत्री आवास यातायात व्यवस्था यातायात समस्या सड़क पर परेशानी स्थानीय विधायक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJharkhand Assembly Election 2024 : इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय, 50 सीटों पर सबकी सहमति; 31 पर विचार-विमर्श जारी
    Next Article रेडियो फ्रीक्वेंसी एबलेशन मशीन से होगा मरीजों का इलाज, जानें कहां मिलेगी फैसिलिटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.