Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Jharkhand Assembly Election 2024 : इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय, 50 सीटों पर सबकी सहमति; 31 पर विचार-विमर्श जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    Jharkhand Assembly Election 2024 : इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय, 50 सीटों पर सबकी सहमति; 31 पर विचार-विमर्श जारी

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आरके दुबे

    Jharkhand Assembly Election 2024 : आज झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होने जा रही है. इससे पहले राजनीतिक दल उम्मीदवारों की चयन सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है, जिसमें प्रमुख दल झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और सीपीआई (एमएल) शामिल हैं. हालांकि, सीट शेयरिंग को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच मतभेद दिखाई दे रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गठबंधन को मजबूती से आगे बढ़ाने के प्रयास में हैं और इस संबंध में दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं के साथ उनकी बैठक भी हुई है. श्री सोरेन हर एक सीट पर मजबूत उम्मीदवार उतारने की योजना बना रहे हैं.

    2019 का चुनाव व वर्तमान स्थिति

    2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 30 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं. कांग्रेस में जेवीएम के बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के आने से विधायकों की संख्या 18 हो गई थी. हालांकि, बंधु तिर्की की विधायकी जाने के बाद मांडर उपचुनाव में उनकी बेटी शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस मांडू सीट पर अपना दावा पेश करने की योजना बना रही है, लेकिन यह सीट झामुमो की परंपरागत सीट मानी जाती है. राजद और सीपीआई (एमएल) ने 2019 में केवल एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी. इस बार राजद 22 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है, जबकि सोरेन 4 सीटें देने की तैयारी में हैं.

    सीट शेयरिंग पर गंभीरता

    सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस झारखंड प्रदेश में 32 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि झामुमो 25 सीटों से ज्यादा देने के मूड में नहीं है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सीट शेयरिंग को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं और गठबंधन के नेताओं के साथ चर्चा के बाद ही फाइनल निर्णय लेंगे. बहरहाल, झारखंड की 81 सीटों में से 50 सीटों पर कोई विवाद नहीं है, लेकिन शेष 31 सीटों पर उम्मीदवार चयन में श्री सोरेन सावधानी बरतना चाहते हैं. अब चुनावी तैयारियों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस को कितनी सीटों पर संतोष करना पड़ता है.

    Also Read: Jharkhand Assembly Election 2024 : NDA में AJSU, JDU व LJP की सीटें लगभग तय, हिमंता ने दिए लेटेस्ट अपडेट

    2019 elections 2019 चुनाव alliance talks candidate selection Congress CPI (ML) Election Preparations Election Strategy Hemant Soren India Alliance Jharkhand Assembly Election 2024 Jmm Mandu seat political parties Rashtriya Janata Dal Rjd seat dispute seat sharing इंडिया गठबंधन उम्मीदवार चयन कांग्रेस गठबंधन वार्ता चुनावी तैयारियां चुनावी रणनीति. झामुमो झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 मांडू सीट राजद राजनीतिक दल राष्ट्रीय जनता दल सीट शेयरिंग सीटों का विवाद सीपीआई एमएल हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBihar Land Servey : जमाबंदी रसीद में गलत चढ़ गया खाता-खेसरा नंबर तो सरकार ने दी यह राहत
    Next Article सैकड़ों टोटो व ऑटो चालकों ने घेरा मंत्री इरफान अंसारी का घर, प्रदर्शन-नारेबाजी कर रहे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.