Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»Womens T20 World Cup INDvsSl : न्यूजीलैंड की बड़ी हार से जगी उम्मीद, श्रीलंका के खिलाफ आज भारत को चाहिए बड़ी जीत, जानें क्या है सेमीफाइनल का गणित
    खेल-सिनेमा

    Womens T20 World Cup INDvsSl : न्यूजीलैंड की बड़ी हार से जगी उम्मीद, श्रीलंका के खिलाफ आज भारत को चाहिए बड़ी जीत, जानें क्या है सेमीफाइनल का गणित

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुबई : महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 12वां मैच भारतीय टीम और श्रीलंकाई टीम के बीच आज यानी 9 अक्टूबर को खेला जाना है. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में 2 मैच खेले है, जिसमें से एक मैच में उसे जीत और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए ओपनिंग मैच में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी और फिर पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर भारत ने शानदार वापसी की. अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को किसी भी हाल में हराना होगा और वह भी बड़े अंतर से.

    ऑस्ट्रेलिया के हाथों न्यूजीलैंड को मिली बड़ी हार से रास्ता साफ

    श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले आज के अहम मुकाबले से पहले टीम हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को सेमीफाइनल के लिए बड़ी उम्मीद मिली है. और यह उम्मीद जगाई है मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों न्यूजीलैंड को मिली 60 रन की करारी हार ने. इसी न्यूजीलैंड टीम ने भारत को उसके पहले मैच में 58 रन से हराकर बहुत ही जोर का झटका दिया था, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली पटखनी ने संतुलन स्थापित कर दिया है. और यहां से भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का एक रास्ता खुलता दिख रहा है. अब इसे भारतीय टीम कितना आगे भुना पाती है, यह देखने वाली बात होगी.

    कुछ ऐसा है भारत का सेमीफाइनल गणित

    फिलहाल भारतीय टीम चौथे नंबर पर है, लेकिन अभी भी उसे दो मैच खेलने बाकी हैं. अगर टीम हरमनप्रीत बुधवार को श्रीलंका को हरा देती है, तो वह चार प्वाइंट्स के साथ ही ग्रुप ए में दूसरे नंबर की टीम बन जाएगी. और अगर इसके बाद भारतीय लड़कियां 13 अक्तूबर को शारजाह में खेले जाने वाले मैच में लीग के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती हैं तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के आसार बहुत ज्यादा मजबूत हो जाएंगे. लेकिन ऐसे में उसे नेट रन-रेट का भी ध्यान रखना होगा और इसके लिए जरूरी है कि भारतीय लड़कियां श्रीलंका को बड़े अंतर से मात दें, क्योंकि आखिरी मैच मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है. वहीं, न्यूजीलैंड की एक और हार उसका रास्ता कहीं आसान बना देगी, लेकिन न्यूजीलैंड के बचे हुए दो मुकाबले भी तुलनात्मक रूप से कमजोर श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ हैं. ऐसे में वीमेंस टीम को अपनी राह में सबसे बड़ी अड़चन न्यूजीलैंड को ध्यान में रखकर खेलना होगा.

    ये है भारत व श्रीलंका की टीम

    भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल , सजना सजीवन.

    श्रीलंका: विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षिका सिल्वा, चमारी अटापट्टू (कप्तान), कविशा दिलहारी, अमा कंचना, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, सचिनी निसानसाला, उदेशिका प्रबोधनी , इनोका राणावीरा.

    Also Read: INDvsBAN 2nd T20 Match : दिल्ली में आज बांग्लादेश की फजीहत, सीरिज पर कब्जा कर लेगा भारत!, जानें क्या है स्ट्रेटजी

    #Cricket #Sports News 9 October 2024 9 अक्टूबर 2024 australia dubai group a Harmanpreet Kaur Indian Women's Team INDvsSL Match Strategy Net Run-Rate New Zealand Semi Final Sri Lanka Team India Team Selection Women's T20 World Cup Women's T20 World Cup2024 ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट खेल समाचार ग्रुप ए टीम इंडिया टीम चयन दुबई नेट रन-रेट न्यूजीलैंड भारतीय महिला टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप महिला टी20 वर्ल्ड कप2024 मैच की रणनीति श्रीलंका सेमीफाइनल हरमनप्रीत कौर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleINDvsBAN 2nd T20 Match : दिल्ली में आज बांग्लादेश की फजीहत, सीरिज पर कब्जा कर लेगा भारत!, जानें क्या है स्ट्रेटजी
    Next Article डीएसपी को मिली उम्रकैद की सजा, 1998 में किया था फर्जी एनकाउंटर

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.