पटना: बिहार राज्य किसान सभा के प्रदेश संयोजक रामचन्द्र महतों ने आरोप लगाया है कि बिहार सरकार द्वारा बिना तैयारी के शुरू किये गये भूमि सर्वे के कारण प्रदेश के किसान सहित आमलोग परेशान हैं. श्री महतो ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने सरकार से भूस्वामियो के जमीन संबंधी कागजात अद्यतन करने के बाद ही प्रदेश में भूमि सर्वे का कार्य फिर से शुरू करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सभी भूअभिलेखों का अभी तक कम्प्यूटरीकरण नहीं किया गया है. प्रदेश में दाखिल खारिज, जमाबंदी सुधार, लगान निर्धारण, नामांन्तरण, टोपो लैण्ड, वासगीत पर्चा और बटाईदारों का निबंधन सहित अन्य कार्य हजारों की संख्या मे अंचल एवं जिला स्तर पर लंबित पड़ा हुआ है, जिसके कारण लोगों के बीच अफरातफरी का महौल बना हुआ है.
बिना तैयारी के भूमि सर्वे से बिहार के किसान परेशान, रामचन्द्र महतो का आरोप

GUWAHATI, OCT 6 (UNI):- APCC President Bhupen Bora addressing a press conference, in Guwahati on Sunday. UNI PHOTO-2U
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

