Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 4:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : गया में वाहनों की टक्कर में दो होमगार्ड जवान समेत चार की मौत
    बिहार

    बिहार : गया में वाहनों की टक्कर में दो होमगार्ड जवान समेत चार की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    गया। जिले के पंचानपुर पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में दो वाहनों की टक्कर में गृह रक्षावाहिनी ( होमगार्ड) के दो जवान समेत चार लोगों की मौत हो गयी।

    पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि खनन विभाग के अधिकारी धर्मशाला गांव के समीप गुरूवार की रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से गिट्टी लदे ट्रक को अधिकारियों ने रुकने का इशारा किया लेकिन ट्रक ने तेज गति से खनन विभाग के वाहन में टक्कर मार दी और वहां मौजूद चार लोगों को रौंद डाला। इस घटना में दो होमगार्ड जवान ,एक सैप जवान और चालक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, टिकारी के पुलिस उपाधीक्षक नागेंद्र सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

    टिकारी के पुलिस उपाधीक्षक नागेंद्र सिंह ने आज बताया कि मृतकों में चंदौती थाना के सहबाजपुर गांव निवासी होमगार्ड जवान भोला यादव (56) , डोभी थाना क्षेत्र के ओखादोहर गांव निवासी दशरथ यादव (55) शामिल हैं। वहीं वहीं मृतक सैप जवान विनोद शर्मा (55) वैशाली जिले के गरसई गांव के रहने वाले थे। सरकारी वाहन चालक चंदन कुमार (20) मगध मेडिकल थाना के मेडिकल गांव का निवासी था।

    #Bihar News crime Latest news Online news Road Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवेबपोर्टल के माध्यम से कोरोना से जुड़ी जानकारी और सहायता आसानी से प्राप्त कर सकेंगे जिलावासी : उपायुक्त
    Next Article ईएमआई भुगतान पर तीन महीने की अतिरिक्त मोहलत, रेपो रेट में भी हुई कटौती

    Related Posts

    बिहार

    ‘डॉग बाबू’ के बाद अब ‘टॉमी’ के नाम निवास प्रमाण पत्र की अर्जी

    August 5, 2025
    बिहार

    घूसखोर महिला दारोगा और चौकीदार गिरफ्तार, 20 हजार रुपये ले रहे थे रिश्वत

    August 5, 2025
    बिहार

    प्रबल भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

    August 5, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढ़ेर

    August 6, 2025

    बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो, जाम में फंसने से हुए परेशान…

    August 5, 2025

    डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    August 5, 2025

    TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद

    August 5, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.