जामताड़ा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के जिला इकाई ने झारखंड सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. मां चंचला चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. जिला सहसंयोजक संजय मंडल ने कहा कि 10 साल पहले शुरू हुई सीजीएल पदों की नियुक्ति प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई. हाल में आयोजित सीजीएल परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों को लेकर छात्रों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की. अभाविप ने झारखंड सरकार से निष्पक्ष जांच की भी मांग की. इस मौके पर कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.
अभाविप का जेएसएससी के खिलाफ प्रदर्शन, सीएम का पुतला दहन

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleवक्फ बचाओ अभियान में जुटे अल्पसंख्यक समुदाय व कांग्रेस के दिग्गज नेता, बोले-भाजपा कर रही साजिश
Next Article बेरमो विधायक ने पुल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

