Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»वक्फ बचाओ अभियान में जुटे अल्पसंख्यक समुदाय व कांग्रेस के दिग्गज नेता, बोले-भाजपा कर रही साजिश     
    क्राइम

    वक्फ बचाओ अभियान में जुटे अल्पसंख्यक समुदाय व कांग्रेस के दिग्गज नेता, बोले-भाजपा कर रही साजिश     

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: इरबा में वक्फ संशोधन बिल 2024 का बायकाट किया. वक्फ बचाओ अभियान में अल्पसंख्यक समुदाय के अलावा कांग्रेस के दिग्गज नेता भी जुटे. जहां वक्फ संशोधन बिल को रद्द करने की मांग की गई. कांफ्रेंस के कनवीनर सह कांग्रेस लीडर अनवर अंसारी ने सभी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मुसलमानो के मौलिक एवं संवैधानिक अधिकार को छिनना चाहती है. वक्फ को लेकर कहा कि इस बिल में कई ऐसे धाराएं है जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है. वक्फ संशोधन बिल वक्फ प्रणाली को कमज़ोर करने, मुस्लिम समुदाय को हाशिए पर लाने, धार्मिक अधिकारों को खत्म करने के लिए है. इस दौरान देश और राज्य के कई बड़े नेताओं ने भी संबोधित किया. साथ ही कहा कि बिल में संशोधन मौलिक और संवैधानिक अधिकारों को छिनने का प्रयास है.

    दस दिन में बने हज कमिटी

    वहीं जेपीसी के सदस्य सह सांसद डॉक्टर सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि एक साथ मिलकर भाजपा से लड़ाई लड़ना होगा. मॉब लिंचिंग में दूसरे लोगों को मुआवजा दिया जाता है तो मुसलमानों को देने में देर क्यों. उन्होंने कहा कि झारखंड में दस दिनों के अंदर हज कमिटी का गठन हो. कांग्रेस के समय में ही सच्चर कमेटी की सिफारिश आई उसके बाद तुरंत केंद्र में भाजपा की सरकार आ गई इसलिए काम न हो सका. लेकिन जहां-जहां कांग्रेस है वहां सच्चर कमेटी पर काम हो रहा है. हमारे नेता राहुल गांधी जी ने नारा दिया है जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी. इसलिए झारखंड विधानसभा चुनाव में हिस्सेदारी मिलेगी, आप लोग एक साथ मिलकर काम करें. हम आप लोगों से अपील करते हैं कि आप कांग्रेस, झामुमो, राजद और गठबंधन की सरकार बनाये गठबंधन को मजबूत कीजिए.

    भाजपा साजिश करने से पीछे नहीं

    झारखंड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा साजिश करने से पीछे नहीं हट रही. जानबूझ कर देश में अशांति पैदा करना चाहती है. इस बिल के खिलाफ़ हम आवाज उठाएंगे और तेलंगाना के तरह इस बिल के खिलाफ झारखंड में काम करेंगे. मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात करेंगे. संविधान के हिसाब से देश चले. सबसे बड़ा कानून संविधान है.

    ग्रामीण विकास मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि हम वादा करते है कि इस बिल को नहीं लाने देंगे, मजबूती से लड़ेंगे. अभी अयोध्या ट्रस्ट बनाया गया उसमें एक भी मुसलमान को नहीं रखा गया. फिर वक्फ ट्रस्ट में हिंदू भाई को लाने की क्या जरूरत. क्यों हिंदू मुस्लिम को लड़ाना चाहते हैं. तेलंगाना सरकार की तरह झारखंड में भी काम होगा. दस जून के घटना में बेगुनाह लड़कों को परेशान किया जा रहा है. अब यह नहीं होगा.

    राज्य कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश महतो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा माइनरिटी के हित के लिए लड़ाई लड़ी है. कांग्रेस पार्टी इस बिल के खिलाफ़ में आवाज बुलंद कर रही है. पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मंजूर अंसारी, अनवार अंसारी गुदड़ी के लाल है. वक्फ पर इतना अच्छा कोई शिक्षक नहीं समझा पाता जितना अच्छा अमीर ए शरीयत मौलाना फैसल वली रहमानी ने समझाया. भाजपा के आंख में वक्फ की ज़मीन चुभ रही है.

     

     

     

    अल्पसंख्यक समुदाय इरबा कांग्रेस नेता केंद्र सरकार धार्मिक अधिकार धार्मिक भावनाएं नेताओं का संबोधन बायकॉट मुसलमानों के मौलिक अधिकार मुस्लिम समुदाय मौलिक अधिकार वक्फ प्रणाली वक्फ बचाओ अभियान वक्फ संशोधन बिल 2024 संवैधानिक अधिकार हाशिए पर लाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी की महिला की दिल्ली में ह’त्या, आरोपी चालक गिरफ्तार
    Next Article अभाविप का जेएसएससी के खिलाफ प्रदर्शन, सीएम का पुतला दहन

    Related Posts

    क्राइम

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की ला’श, 24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

    June 17, 2026
    कोर्ट की खबरें

    झारखंड हाईकोर्ट ने बहाल की दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति, डीएसई का आदेश रद्द

    June 17, 2026
    Latest Posts

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026

    चाईबासा के जंगल में मिली थी युवक की ला’श, 24 घंटे में पुलिस ने हत्यारोपी को दबोचा

    June 17, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट ने बहाल की दो शिक्षिकाओं की नियुक्ति, डीएसई का आदेश रद्द

    June 17, 2026

    पुर्तगाल में हरपाल सिंह की गाड़ियों पर फा’यरिंग, राहुल आरके मीणा ने ली जिम्मेदारी

    June 17, 2026

    ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का गढ़वा डीसी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.