Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»Jharkhand Assembly Election 2024 : तीन सीट और तीन चेहरे, बीजेपी की राजनीति में चर्चाएं हुईं तेज
    झारखंड

    Jharkhand Assembly Election 2024 : तीन सीट और तीन चेहरे, बीजेपी की राजनीति में चर्चाएं हुईं तेज

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2024Updated:September 27, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो गई है. टिकट के लिए सभी राजनीतिक दलों में मारामारी शुरू हो गई है. इस बीच रांची, जमशेदपुर वेस्ट और धनबाद ऐसे तीन विधानसभा सीट हैं, जहां बीजेपी में सक्रिय और चर्चित चेहरे चर्चा का विषय बने हुए हैं. ये तीनों ‘सिंह जी’ हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली कारोबारी भी हैं, जो चुनावी राजनीति में अपने काम, सक्रियता और पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार हैं.

    1. रमेश सिंह (रांची)

    राजधानी में रमेश सिंह एक ऐसा नाम है, जो पहचान का मोहताज नहीं है. रांची में रियल ईस्टेट और समाजसेवा के क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं. वे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी हैं. विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में उनकी प्रमुख भूमिका और सक्रियता बढ़चढ़ कर रहती है. रमेश सिंह को समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में दिल खोलकर खर्च करने की प्रवृत्ति ने उन्हें विधानसभा क्षेत्र में खास पहचान दिलाई है. जिसे भी मदद करते है तो सेवा भाव से करते है. आम जनता ने रमेश सिंह को विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट लेने और चुनाव में  एक बड़े वोट से जीत का आश्वासन दिया है. आम जनता की रायशुमारी के बाद रमेश सिंह टिकट के लिए कोशिश कर रहे है. हालांकि, पार्टी अब किसे चेहरे को रांची विधानसभा से सामने लाती है, यह काफी रौचक होगा.

    2. नीरज सिंह (जमशेदपुर वेस्ट)

    नीरज सिंह जमशेदपुर में बड़े कारोबारी हैं और उन्होंने कई सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी की है. वे जमशेदपुर पश्चिमी से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं और भाजपा में टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं. उनके आने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं और वे पहले से मौजूद कई पुराने दावेदारों को चुनौती दे रहे हैं.

    Also Read: पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा

    3. एलबी सिंह (धनबाद)

    धनबाद में एलबी सिंह कोयला कारोबारी हैं और वहां की राजनीति में उनकी धमक बढ़ती जा रही है. वे चुनाव लड़ने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं और टिकट की उम्मीद भी कर रहे हैं. उन्होंने समाज सेवा में भी भाग लिया है और पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश भी जारी है.

    इन तीनों विधानसभा सीटों पर टिकट के लिए प्रतिस्पर्धा काफी रोचक हो गई है. खासकर रांची, जमशेदपुर और धनबाद में जहां कई दावेदार हैं. बता दें कि रांची से सिटिंग विधायकों सीपी सिंह और धनबाद से राज सिन्हा के बावजूद कई नए दावेदारों ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है. ऐसे में पार्टी के लिए टिकट वितरण में परेशानी हो सकती है, क्योंकि सभी स्तर के नेता और कार्यकर्ता टिकट की दौड़ में लगे हुए हैं.

    Also Read: भाजपा की परिवर्तन यात्रा, आज शिवराज-हिमंता समेत लॉकेट चटर्जी व रवि किशन की महासभाएं

    Bjp Businessman Coal Trader Contender Cp singh Dhanbad Election Movement Jamshedpur West Jharkhand Assembly Elections 2024 Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live LB Singh Neeraj Singh Party Worker Political Equation Politics Raj Sinha Ramesh Singh ranchi Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Real Estate Social Service Ticket Today News एलबी सिंह कारोबारी कोयला कारोबारी चुनावी हलचल जमशेदपुर वेस्ट जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 टिकट टूडे न्यूज दावेदार धनबाद नीरज सिंह पार्टी कार्यकर्ता बीजेपी रमेश सिंह रांची रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज राज सिन्हा राजनीति राजनीतिक समीकरण रियल एस्टेट समाजसेवा सीपी सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिया इस्तीफा
    Next Article भागलपुर में दो साल पुराना पुल ढहा, कई गांवों का संपर्क कटा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.