Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»आर्मी ऑफिसर की मंगेतर के साथ रेप की धमकी दी, हाथ-पैर बांधकर पीटा
    देश

    आर्मी ऑफिसर की मंगेतर के साथ रेप की धमकी दी, हाथ-पैर बांधकर पीटा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ओडिशा: भुवनेश्वर में पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है. यहां एक आर्मी ऑफिसर और उनकी मंगेतर के साथ पुलिसवालों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि महिला का यौन उत्पीड़न भी किया. बता दें घटना में शामिल 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है
    मामला ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का है. पुलिस की क्रूरता झेलने वाले आर्मी ऑफिसर सिख रेजिमेंट का हिस्सा हैं. बता दें कि उनकी मंगेतर भुवनेश्वर में अपना रेस्टोरेंट चलाती हैं. महिला ने न्यूज एजेंसी को बताया, रात करीब 1 बजे मैं अपना रेस्टोरेंट बंद करके घर लौट रही थी. तभी कुछ युवकों ने मेरे साथ बदसलूकी की. हमने पुलिस से मदद लेने के बारे में सोचा और सीधे भरतपुर थाने पहुंच गए.
    आर्मी ऑफिसर की मंगेतर ने आगे बताया, हम भरतपुर थाने पहुंचे तो वहां सिविल ड्रेस में एक महिला कांस्टेबल मौजूद थी. हमने कांस्टेबल से एफआईआर दर्ज करने और बदमाशों को पकड़ने के लिए गश्ती वाहन भेजने की दरख्वास्त की. लेकिन हमारी मदद करने की जगह लेडी कांस्टेबल हमसे दुर्व्यवहार करने लगी. थोड़ी देर बाद कुछ और पुलिसकर्मी भी थाने पहुंचे और आर्मी ऑफिसर से कंप्लेंट दर्ज कराने के लिए कहा

    आर्मी ऑफिसर को लॉकअप में डाला
    महिला ने कहा, ‘पुलिसकर्मी किसी बात पर भड़क गए. उन्होंने मेरे मंगेतर को लॉकअप में डाल दिया. मैंने पुलिसवालों को बताया कि यह गैरकानूनी है, पुलिस सेना के अधिकारी को हिरासत में नहीं रख सकती. मेरे इतना कहते ही दो महिला पुलिसकर्मियों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया. उन्होंने जब मेरी गर्दन पकड़ने की कोशिश को तो मैंने उनके हाथ पर काट लिया.’

    हाथ-पैर बांधकर एक के बाद एक लातें मारीं
    यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए महिला ने एजेंसी को बताया, मुझे पीटने के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने मेरे हाथ-पैर बांधकर मुझे एक कमरे में बंद कर दिया. कुछ देर बाद एक पुरुष पुलिसकर्मी ने दरवाजा खोला. उसने एक के बाद एक मेरे सीने पर कई बार लातें मारीं. महिला ने पुलिसकर्मी पर रेप की धमकी देने का आरोप भी लगाया है. बता दें कि आर्मी ऑफिसर की मंगेतर एक वकील और उद्यमी हैं. उनके पिता रिटायर्ड ब्रिगेडियर हैं.
    मामले पर एक्शन
    भरतपुर पुलिस स्टेशन के 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. निलंबित अधिकारियों में आईआईसी दीनाकृष्ण मिश्रा, सब इंस्पेक्टर बैसलिनी पांडा, एएसआई सलिलामयी साहू, सागरिका रथ और कांस्टेबल बलराम हांडा शामिल हैं.

     

    आईआईसी आर्मी ऑफिसर कांस्टेबल डाल धमकी पुलिस पुलिस स्टेशन पुलिसवालों ने भुवनेश्वर मंगेतर मदद मारपीट यौन उत्पीड़न लॉकअप हाथ-पैर बांधकर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी की कार्यसमिति में सबसे कम उम्र के रजनीश पांडेय बने सोशल मीडिया सह प्रभारी
    Next Article उत्पाद सिपाही बहाली: गिरीडीह में फिर एक अभ्यर्थी ने तोड़ा दम, 6 की हालत गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षित पदों के डी-रिजर्वेशन पर सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग आमने-सामने: जानिए क्या है पूरा विवाद

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Latest Posts

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.