Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी की कार्यसमिति में सबसे कम उम्र के रजनीश पांडेय बने सोशल मीडिया सह प्रभारी
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी की कार्यसमिति में सबसे कम उम्र के रजनीश पांडेय बने सोशल मीडिया सह प्रभारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2024Updated:September 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ‘बाबूलाल मरांडी’ ने अपनी घोषित प्रदेश कार्यसमिति में कई युवाओं को स्थान दिया है. इस कार्यसमिति में 27 वर्षीय ‘रजनीश पांडेय’ को प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. वे सोशल मीडिया के जरिये पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे.

    आपको बता दें रजनीश पांडेय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रांची से पूरी की है और वे पिछले कुछ वर्षों से भाजपा के विभिन्न स्तरों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. रजनीश इससे पहले भाजपा के रांची ज़िला में सोशल मीडिया प्रभारी के तौर पर कार्यरत थे और उनकी सक्रियता और रणनीति की बदौलत पार्टी को डिजिटल माध्यमों में मजबूती मिली है.

    बाबूलाल मरांडी ने बताया कि संगठन की युवा टीम को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष महत्व दिया जा रहा है. वर्तमान समय में सोशल मीडिया एक प्रभावी साधन बन चुका है, जिससे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को तेजी से जनता के बीच पहुंचाया जा सकता है.

    रजनीश पांडेय ने बताया कि आगामी विधानसभा सभा चुनाव में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को और सशक्त रूप से प्रचारित किया जाएगा. इसके अलावा, वह डिजिटल माध्यमों पर भी पार्टी को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे.

    रजनीश पांडेय को यह जिम्मेदारी मिलना प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. इससे यह भी स्पष्ट होता है कि भाजपा नेतृत्व युवा शक्ति को संगठन में महत्वपूर्ण स्थान देने के लिए प्रतिबद्ध है.

     

    कार्यसमिति गतिविधियों घोषित जन जन पार्टी प्रेरणा बाबूलाल मरांडी भाजपा युवाओं रजनीश पांडेय संगठन सशक्त सोशल मीडिया स्थान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 20 September 2024: मेष से लेकर मीन तक जाने अपनी राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन
    Next Article आर्मी ऑफिसर की मंगेतर के साथ रेप की धमकी दी, हाथ-पैर बांधकर पीटा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.