Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री के दबाव में काम कर रहे हैं अधिकारी, जेल भेजे जाएंगे संथाल परगना के डीसी और एसपी : निशिकांत दुबे
    झारखंड

    मुख्यमंत्री के दबाव में काम कर रहे हैं अधिकारी, जेल भेजे जाएंगे संथाल परगना के डीसी और एसपी : निशिकांत दुबे

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2024Updated:September 17, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विधानसभा चुनाव से पहले गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का सत्ता पक्ष पर जोरदार प्रहार

    रांची : झारखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप को दौर चल पड़ा है. पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर में सभा की और इस दौरान सत्ता पक्ष पर करारा प्रहार भी किया. वहीं, संथाल परगना में घुसपैठ के मुद्दे को भी हवा दे दी. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जल्द ही झारखंड में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. यानी राजनीतिक हलचल और बढ़ेगी. इधर, सत्ता पक्ष भी मौका पाकर कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. सरकार में सहयोगी कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी के बयान पर जोरदार पलटवार किया था. इस बीच गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गोड्डा की सभी विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा करते हुए एक नई राजनीतिक सरगर्मी पैदा कर दी है. साथ ही श्री दुबे ने संथाल परगना में घुसपैठ के मुद्दे पर झारखंड सरकार को जबरदस्त तरीके से घेरा भी है. आइए, जानते हैं क्या कहा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने.

    संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ पर जमकर बरसे

    इधर, संथाल परगना में बढ़ रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने कहा है कि संथाल परगना के जिन अधिकारियों ने भी इस बात से इनकार किया है कि उनके क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या नहीं बढ़ी है, उन सभी पर आने वाले समय में निश्चित रूप से कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि संथाल परगना के सभी 6 डीसी और एसपी ने कोर्ट में ये हलफनामा दिया है कि बांग्लादेशी घुसपैठ नहीं हुई है. ऐसे में उन्हें गलत हलफनामा देने के कारण जेल जाना पड़ेगा. निशिकांत दुबे ने ये भी आरोप लगाया कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री के दबाव में काम कर रहे हैं.

    हफीजुल हसन की तुलना केले के पेड़ से की

    मालूम हो कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीट हैं, जहां फिलहाल सिर्फ दो विधानसभा सीटों पर ही बीजेपी के विधायक हैं. निशिकांत दुबे ने मधुपुर से विधायक और राज्य के मंत्री हफीजुल हसन की तुलना केले के पेड़ से की है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से केले का पेड़ सिर्फ एक बार फल देता है,  उसी तरह वह सिर्फ एक बार ही विधानसभा का चेहरा देख पाएंगे. मधुपुर सीट पर एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी मजबूती के साथ विजय प्राप्त करेगी.

    देश को बांटना चाहते हैं राहुल गांधी

    निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में सिख समुदाय पर दिए गए विवादित बयान को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा. कहा है कि राहुल गांधी देश को बांटना चाहते हैं, जिस तरह से उनके पूर्वजों ने भारत और पाकिस्तान का बंटवारा किया. वैसे ही वह देश को बांटने की बात कर रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी की तुलना मिखाइल गोर्बाचेव से की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान खालिस्तान की मांग करने वाले समर्थकों को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी झारखंड में ग्रेटर बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, अलग खालिस्तान बनाने चाहते हैं और एक अलग कश्मीर बनाना चाहते हैं. बता दें कि सांसद निशिकांत दुबे चौथी बार लोकसभा सांसद के रूप में कार्यरत हैं. निशिकांत दुबे, सदन में बेबाक अंदाज और विपक्ष पर मौका देखकर तरीके से पलटवार करने के लिए जाने जाते हैं.

    Also Read: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आज भी बारिश, 24 घंटे हैं भारी

    Bangladeshi infiltration Bharatiya Janata Party Bjp Chief Minister Pressure Congress Controversial Statement Dc Godda MP Hafizul Hasan Jharkhand Assembly Elections Jharkhand Assembly Elections 2024 Jharkhand Elections Madhupur Assembly Mikhail Gorbachev Nishikant Dubey Prime Minister Modi Rahul Gandhi Santhal Pargana Sikh Community SP Yogi Adityanath एसपी कांग्रेस गोड्डा सांसद झारखंड चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 डीसी निशिकांत दुबे प्रधानमंत्री मोदी बांग्लादेशी घुसपैठ भाजपा भारतीय जनता पार्टी मधुपुर विधानसभा मिखाइल गोर्बाचेव मुख्यमंत्री दबाव योगी आदित्यनाथ राहुल गांधी विवादित बयान संथाल परगना सिख समुदाय हफीजुल हसन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आज भी बारिश, 24 घंटे हैं भारी
    Next Article संदीप घोष व टीएमसी विधायक सुदीप्त रॉय के ठिकानों समेत कोलकाता में ED की 6 जगह एक साथ रेड

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.