Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कोरोना टेस्ट किट निर्माण एक कंपनी को देने की वजह बताए सरकार : कांग्रेस
    देश

    कोरोना टेस्ट किट निर्माण एक कंपनी को देने की वजह बताए सरकार : कांग्रेस

    Team JoharBy Team JoharMay 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार ने कोरोना टेस्ट किट बनाने का काम सिर्फ एक कंपनी को दिया है और कोरोना जांच के दिशा निर्देशों में लचीला रुख अपनाते हुए पूरा टेस्ट किए बिना लाेगों को अस्पताल से घर भेजने का फैसला किस आधार पर लिया है, इस बारे में उसे स्पष्टीकरण देना चाहिए।

    कांग्रेस प्रवक्ता तथा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने कोरोना टेस्टिंग किट बनाने का काम अहमदाबाद की एक कंपनी को दिया है जबकि इस समय देश की कई कंपनियों को यह काम मिलना चाहिए था।

    उन्होंने कहा कि संकट के समय एक ही कंपनी को यह काम देना संशय पैदा करता है इसलिए सरकार को बताना चाहिए कि कोरोना टेस्ट करने के लिए किट बनाने का काम सिर्फ अहमदाबाद की कंपनी को ही क्यों दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश में असंख्य कंपनियां इन किटों का निर्माण करने की इच्छुक है लेकिन सरकार ने बिना निविदा मंगाए किट बनाने का काम सिर्फ एक ही कंपनी को सौंपा है जो संदेह पैदा कर रहा है।

    प्रवक्ता ने कहा कि इसी तरह से सरकार ने कोरोना टेस्ट के पहले के पैमाने को बदल कर मामूली टेस्ट के बाद लोगों को अस्पताल से घर भेजने का फैसला किया है जिससे रोगियों की संख्या बढेगी और आने वाले समय में भारत कोरोना का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी यह नहीं बताया कि भारत कोरोना के किस स्तर पर है। सरकार को बताना चाहिए कि देश सामुदायिक संक्रमण स्तर पर है या अभी इस स्तर पर नहीं पहुंचा है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : वाहन चालते समय हेलमेट का उपयोग नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाईः उपायुक्त
    Next Article केन्द्रीय पुलिस बलों की कैंटीनों मेंं केवल स्वदेशी उत्पादों की बिक्री

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 17, 2026

    डीसी अजय नाथ झा ने खंगाले खेल विभाग के रिकॉर्ड, एक सप्ताह में अपडेट करने का आदेश

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.