Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रिम्स डायरेक्टर का दावा फेल, जानें क्या हुआ निरीक्षण के दौरान  
    झारखंड

    रिम्स डायरेक्टर का दावा फेल, जानें क्या हुआ निरीक्षण के दौरान  

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रिम्स डायरेक्टर अपने छह महीने से ज्यादा के कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे है. उनके आने से पहले रिम्स डेड था. डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आते थे. अब डॉक्टर पूरे दिन हॉस्पिटल में अवेलेवल है. ये बातें खुद रिम्स के मरीज आकर उन्हें बताकर जा रहे है. इसके अलावा भी कई काम उन्होंने किए. जिससे कि रिम्स में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल रही है. इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े दावे करने वाला वीडियो भी शेयर किया. लेकिन इसके दो दिन बाद ही व्यवस्था की पोल खुल गई. जब वे खुद दोपहर में रिम्स का इंस्पेक्शन करने के लिए निकले. इंस्पेक्शन के दौरान दर्जन भर डॉक्टर ओपीडी में ड्यूटी पर नहीं मिले. वहीं होमगार्ड और आउटसोर्स स्टाफ को भी ड्यूटी के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया. हालांकि उन्होंने सभी को शोकॉज करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

    ऐसे चला इंस्पेक्शन

    • रिम्स निदेशक प्रो (डॉ) राज कुमार ने आज दूसरी पाली में ओपीडी और सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी के समय में उपस्थित नहीं पाए गए. जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है.
    • शिशु चिकित्सा विभाग में डॉ यूपी साहू ओपीडी में मौजूद नहीं थे. फ़ोन करने पर उनके द्वारा सूचित किया गया कि वह अस्पताल में अन्यत्र जगह पर हैं.
    • औषधि विभाग में डॉ मनोज कुमार व डॉ सतीश कुमार ओपीडी में नहीं थे. डॉ मनोज द्वारा सूचित किया गया कि वह अस्पताल के रस्ते में हैं जो कुछ देर पश्चात ओपीडी पहुंच गए. वहीं डॉ सतीश ने फोन का जवाब नहीं दिया.
    • इएनटी विभाग में डॉ आर के चौधरी मौजूद नहीं थे और न ही उन्होंने फ़ोन का जवाब दिया.
    • हड्डी रोग विभाग में डॉ अभिषेक गुड़िया अनुपस्थित थे. जिन्होंने फ़ोन पर सूचित किया कि चिकित्सा अधीक्षक कार्यलय में मीटिंग के पश्चात विलंब से भोजन अवकाश पर गए थे. इस बात की पुष्टि चिकित्सा अधीक्षक ने भी की है.
    • सर्जरी विभाग में डॉ संदीप कुमार ओपीडी में मौजूद नहीं थे व डॉ अजय कुमार अवकाश पर थे.
    • स्त्री रोग विभाग में डॉ अतिमा भारती ओपीडी से अनुपस्थित थीं और उनका फ़ोन बंद पाया गया.
    • चर्म रोग विभाग में डॉ डीके मिश्रा मौजूद नहीं थे. विभाग में मात्र एक सीनियर रेजिडेंट उपस्थित था.
    • रेडियोलोजी विभाग में कोई भी फैकल्टी मौजूद नहीं था. डॉ सुरेश टोप्पो विभागाध्यक्ष, रेडियोलोजी द्वारा सूचित किया गया कि वह चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में बैठक में उपस्थित थे एवं विलम्ब से भोजन अवकाश पर गए थे. मीटिंग में मौजूद होने की पुष्टि चिकित्सा अधीक्षक द्वारा की गयी.
    • वहीं डॉ राजीव रंजन कुमार द्वारा सूचित किया गया कि वह अवकाश पर हैं. गौरतलब है कि उनका आवेदन विभागीय तकनीशियन द्वारा संकायाध्यक्ष को अग्रेतर नहीं किया गया था. निदेशक ने तकनीशियन से इस सन्दर्भ में स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं. विभाग के अन्य चिकित्सक डॉ अनिमा व डॉ नेहा भी मौजूद नहीं थीं.
    • सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के नेफ्रोलॉजी विभाग में डॉ प्रज्ञा पंत मौजूद नहीं थी.
    • CTVS विभाग में मरीज़ों की कतार होने के बावजूद डॉ अंशुल कुमार उपस्थित नहीं थे.
    • पेडियाट्रिक सर्जरी में डॉ एसएस साहू मौजूद नहीं थे.
    • प्लास्टिक सर्जरी विभाग में डॉ प्रियंका केरकेट्टा उपस्थित नहीं थीं.
    • वहीं नेत्र विभाग में डॉ एम दीपक लकड़ा और न्यूरोलॉजी विभाग में डॉ सुरेंद्र कुमार दूसरी पाली में समय से ओपीडी में उपस्थित थे.
    • निरीक्षण के दौरान 3 होम गार्ड के जवान अरुण रविदास, रेवन्ती कुमारी और अमित कुमार बिना उचित यूनिफार्म व आईकार्ड के ड्यूटी पर मौजूद थे. वहीं सन फैसिलिटी का एक कर्मचारी सोते हुए पाया गया. इन सभी पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं.

     

    आउटसोर्स स्टाफ इंस्पेक्शन उपलब्धियां ओपीडी में डॉक्टर कार्रवाई निर्देश छह महीने कार्यकाल डेड अस्पताल डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं नियम उल्लंघन मरीजों की प्रतिक्रिया रिम्स रिम्स डायरेक्टर व्यवस्था की पोल खुलना शोकॉज सोशल मीडिया वीडियो हॉस्पिटल में उपलब्धता होमगार्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंत जेवियर स्कूल से 10वीं के छात्र का अपहरण, 24 घंटे के अंदर 4 अपराधी गिरफ्तार व छात्र सकुशल बरामद
    Next Article शक्तिनाथ सिंह हत्याकांड : जमीन की खातिर कांग्रेस नेता ने रची हत्या की साजिश, 5 अपराधी गिरफ्तार व हथियार जप्त

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची सदर अस्पताल में मीडिया की नो-एंट्री पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- लोकतंत्र में सवालों पर रोक क्यों?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.