रांची/जमशेदपुर: मानगो थाना अंतर्गत कृष्णा नगर में कुख्यात अमरनाथ सिंह के भाई शक्तिनाथ सिंह उर्फ डब्लू सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर सिटी एसपी ऋषव गर्ग के नेतृत्व में गठित टीम ने कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह समेत 5 अपराधी को गिरफ्तार किया है. एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि जमीन की खातिर कांग्रेस नेता ने हत्या की साजिश रची थी. पुलिस टीम ने एक-एक साक्ष्य एकत्रित कर अपराधियों को पकड़ा है. गिरफ्तार अपराधियों में मंटू सिंह सरदार उर्फ भूमिज, चरणजीत कुमार मोदक उर्फ काली, किशन नामता और महंती सिंह सरदार उर्फ छोटू शामिल है. छापेमारी टीम में डीएसपी भोला प्रसाद, मानगो थाना प्रभारी समेत पुलिस बल शामिल थे.
शक्तिनाथ सिंह हत्याकांड : जमीन की खातिर कांग्रेस नेता ने रची हत्या की साजिश, 5 अपराधी गिरफ्तार व हथियार जप्त

