Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को लेकर आईजी ऑपरेशन का सख्त निर्देश, कहा- पुलिस के खिलाफ जनता की शिकायत को गंभीरता से सुनकर निराकरण करें
    क्राइम

    जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को लेकर आईजी ऑपरेशन का सख्त निर्देश, कहा- पुलिस के खिलाफ जनता की शिकायत को गंभीरता से सुनकर निराकरण करें

    Team JoharBy Team JoharSeptember 6, 2024Updated:September 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पुलिस मुख्यालय सभागार में पुलिस महानिरीक्षक अभियान अमोल विनुकान्त होमकर ने राज्य के सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के आयोजन की रणनीति पर निर्देश दिया. प्रत्येक जिले में एक साथ जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया. एवी होमकर ने नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निवारण की प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस को शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए. शिकायतकर्ताओं को प्रगति की जानकारी प्रदान करनी चाहिए. साथ ही कहा कि यदि किसी शिकायत पर कार्रवाई संभव नहीं हो, तो उस पर उचित जानकारी शिकायतकर्ता को दी जानी चाहिए.

    पुलिस व नागरिक के बीच विश्वास जरूरी

    बैठक में विशेष रूप से पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास स्थापित करने के महत्व को रेखांकित किया गया. उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उनका समाधान किया जाए. उन्होंने सभी जिलों के मुख्यालय स्तर पर आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रमों में पुलिस मुख्यालय से वरीय पदाधिकारियों की भागीदारी की बात भी कही.

    घटनाओं की रिपोर्टिंग का महत्व

    पुलिस महानिरीक्षक ने क्षेत्र से गुमशुदा बच्चों की जानकारी एकत्र करने, महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर ध्यान देने, विक्टिम कंपनसेशन स्कीम, नए अपराधिक कानून BNSS और जीरो एफआईआर के बारे में जानकारी देने के अलावा साइबर ठगी की घटनाओं की रिपोर्टिंग के महत्व पर भी चर्चा की. उन्होंने कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराधों की जांच, ब्राउन शुगर और अफीम की खेती से संबंधित अपराधों की रोकथाम, और मानव तस्करी की घटनाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई.

    ये रहे मौजूद

    अनूप बिरथरे पुलिस उप-महानिरीक्षक रांची, अमित रेणु के अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक और जिला पुलिस अधीक्षक भी इस बैठक में शामिल हुए.

     

     

    कार्रवाई सूचना क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक जन शिकायत समाधान कार्यक्रम त्वरित कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिरीक्षक अभियान पुलिस मुख्यालय प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक प्रभावी क्रियान्वयन रणनीति वरीय पुलिस अधीक्षक शिकायत निवारण शिकायत प्रक्रिया शिकायतकर्ता जानकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशक्तिनाथ सिंह हत्याकांड : जमीन की खातिर कांग्रेस नेता ने रची हत्या की साजिश, 5 अपराधी गिरफ्तार व हथियार जप्त
    Next Article क्रेडिट कार्ड बंद करने की धमकी देकर करते थे लोगों से ठगी, पांच अपराधी चढ़े जामताड़ा साइबर पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Latest Posts

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.