Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»श्री श्याम महोत्सव 5 से, कोलकाता के कारीगर सजा रहे दरबार
    झारखंड

    श्री श्याम महोत्सव 5 से, कोलकाता के कारीगर सजा रहे दरबार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखण्ड राज्य की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री श्याम मण्डल रांची का 57वां चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम महोत्सव 5 सितम्बर से 8 सितम्बर रविवार तक अत्यंत धूमधाम व उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा. आयोजन श्री श्याम मण्डल रांची द्वारा निर्मित अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में होगा. विगत 3 माह से मण्डल के सैकड़ों सदस्य विभिन्न उप -समातियों के माध्यम से इसकी तैयारियों में समर्पण भाव से कार्य कर रहे हैं. मन्दिर परिसर की साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य पूर्ण हो चुका है. पूर्ण मंदिर के साज सज्जा के लिए कोलकाता के कुशल कारीगरों का जत्था पूर्ण तन्मयता से जुटा हैं. महोत्सव में आने वाले भक्तों को पूर्ण सुविधा मिले इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

    विस्तृत कार्यक्रम

    05 सितम्बर 2024 वृहस्पतिवार
    प्रातः 8 बजे श्री श्याम मन्दिर में श्रृंगार आरती के पश्चात मण्डल के सदस्यों श्री श्याम प्रभु के जयकारों के साथ सुकुरहुटू गौशाला के लिए प्रस्थान करेंगे जहां विधिवत गौ माता का पूजन वन्दन के पश्चात गायों को गुड़ , चोकर, रोटी , हरी सब्जी व चारा भावपूर्ण रूप से खिलाया जाएगा. सनातन संस्कृति में गौमाता का सर्वोच्च स्थान है इसलिए गौमाता के पूजन वन्दन के साथ श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ होगा. साथ ही दोपहर 3 बजे से गांधी चौक स्थित मारवाड़ी कन्या पाठशाला में शिक्षक दिवस पर कन्या पाठशाला के शिक्षकों का सम्मान एवम बच्चियों के पढ़ाई हेतु सामग्री का वितरण किया जायेगा.

    06 सितम्बर 2024 शुक्रवार

    अपराह्न 4 बजे अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर से श्री श्याम प्रभु का विराट शोभा यात्रा प्रारम्भ होगी. शोभा यात्रा में श्री कृष्ण लीला पर आधारित झांकियों का समावेश होगा. सैकड़ों श्याम भक्त धर्म पताकाएँ व धार्मिक बैनर लेकर शोभा यात्रा के साथ चलेंगे साथ ही श्री श्याम मण्डल के सदस्यगण भारी संख्या में संगीतमय भजनों की वर्षा शोभा यात्रा में करेंगे. शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा श्री श्याम प्रभु दिव्य रथ पर सवार होकर भक्तों को आशीष देते हुए नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे. पूरे शोभा यात्रा मार्ग पर जगह जगह शहर के विभिन्न संस्थाओं द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत एवम श्री श्याम प्रभु की आरती की जायेगी. पूरी शोभा यात्रा में मण्डल द्वारा प्रसाद वितरण किया जायेगा. शोभा यात्रा में पारम्परिक वाद्य यंत्र और बैंड पार्टी धार्मिक धुन बजाते हुए साथ में चलेगी.

    7 सितंबर
    श्री श्याम मोहत्सव का मुख्य कार्यक्रम अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में रात्रि 9 बजे प्रारम्भ होगा. श्री श्याम प्रभु के दिव्य शीश का अत्यंत मनोहरी एवम श्रृंगार किया जाएगा. साथ ही मन्दिर में विराजमान बजरंगबली एवम शिव परिवार का भी भव्य श्रृंगार किया जाएगा. प्रारम्भ में मण्डल के संरक्षक ओम प्रकाश जोशी गणेश पूजन कराएंगे तत्पश्चात् मण्डल के अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश बागला आंगतुक भक्तों का स्वागत करेंगे. मण्डल द्वारा प्रकाशित 57 वें प्रेम पुष्प का विमोचन राष्टीय सेवा भारती के स्थाई ट्रस्टी दिल्ली तथा संघ के वरिष्ठ प्रचारक गुरुशरण प्रसाद जी के द्वारा किया जायेगा. रात्रि 10 बजे श्री श्याम प्रभु की दिव्य एवम अष्ठ प्रहर की अखण्ड ज्योत प्रज्वलित की जायेगी तथा श्री श्याम मण्डल रांची के सदस्यों द्वारा गणेश वन्दना के साथ संगीतमय संकीर्तन का शुभारम्भ किया जाएगा. इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को छप्पन भोग एवम 501 सवामणि व विभिन्न प्रकार के फलों का प्रसाद निवेदित किया जायेगा. जयपुर से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक चैतन्य दाधीच एवम गुमला, कोलकाता के मंडलियों द्वारा सम्पूर्ण रात्रि भजनों की अमृत वर्षा कर श्री श्याम प्रभु को रिझायेंगे.

    8 सितम्बर

    प्रातः 8 बजे 501 पुरुष एवम महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेश भूषा में संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ किया जायेगा. तत्पश्चात श्री हनुमान मण्डल रांची, श्री शिव भक्त मण्डल रांची एवम मनासा ( नीमच ) से विशेष रूप से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक कनिका ग्रोवर अनवरत भजनों की अमृत वर्षा करेंगे. साथ ही इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विशेष रूप से बनाए गए खीर चूरमा की सवामणि का भोग अर्पित किया जायेगा. भक्तों के लिए प्रसाद वितरण किया जायेगा. श्री श्याम मण्डल के द्वारा आयोजित श्री श्याम महोत्सव का सीधा प्रसारण श्री श्याम मण्डल के यू ट्यूब चैनल पर किया जायेगा. रात्रि 10 बजे मण्डल के मंत्री धीरज बंका अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर महाआरती के साथ चार दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का समापन होगा.

    ये रहे मौजूद
    आज के इस प्रेसवार्ता में चन्द्र प्रकाश बागला , मनोज सिंघानिया, धीरज बंका, राजेश सारस्वत, बालकिशन परसरामपुरिया, विवेक ढांढनीयां, विकाश पाडिया, अजय शंकर साबू, नितेश लाखोटिया , अमीत जलान, अभिषेक डालमिया, सुमित पोद्दार उपस्थित थे.

    महोत्सव रांची श्याम श्री श्याम मंडल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेडिकाना नर्सिंग होम का अल्ट्रासाउंड रजिस्ट्रेशन रद्द, आतंकी इश्तियाक था सेंटर का ओनर
    Next Article 11 मोबाइल, 14 फर्जी सिम व एक बाइक के साथ पांच शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026
    Latest Posts

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.