Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»मेडिकाना नर्सिंग होम का अल्ट्रासाउंड रजिस्ट्रेशन रद्द, आतंकी इश्तियाक था सेंटर का ओनर
    क्राइम

    मेडिकाना नर्सिंग होम का अल्ट्रासाउंड रजिस्ट्रेशन रद्द, आतंकी इश्तियाक था सेंटर का ओनर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी-सह-जिला प्राधिकारी पीसी एंड पीएनडीटी राहुल कुमार सिन्हा ने खलारी रोड स्थित मेडिकाना नर्सिंग होम बीजूपाड़ा, चान्हो का अल्ट्रासाउंड रजिस्ट्रेशन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. संस्थान का रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आदेश इस आधार पर दिया गया है कि संस्थान के ऑनर डॉक्टर इश्तियाक अहमद, जिसके खिलाफ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के अनुसार भारत सरकार के सुरक्षा तंत्रों द्वारा आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे थे. रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद इस सेंटर में अल्ट्रासाउंड कार्य बंद रखने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही यूएसजी मशीनों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या स्थानांतरण पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. यदि इन आदेशों का पालन नहीं किया जाता है, तो PC & PNDT एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने यह कदम सुरक्षा और कानूनी दृष्टिकोण से उठाया है ताकि किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधियों को रोका जा सके. साथ ही जनता के स्वास्थ्य व सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके.

    अल्ट्रासाउंड आतंकी इश्तियाक ओनर मेडिकाना नर्सिंग होम रजिस्ट्रेशन रद्द सेंटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकंटेनर के अंदर एक और कंटेनर बनाकर छिपा रखा था 500 पेटी अवैध शराब, उत्पाद विभाग ने पकड़ा 
    Next Article श्री श्याम महोत्सव 5 से, कोलकाता के कारीगर सजा रहे दरबार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026
    Latest Posts

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.