Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड चालक एवं परिवहन सुरक्षा अभियान का किया शुभारंभ
    झारखंड

    मंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड चालक एवं परिवहन सुरक्षा अभियान का किया शुभारंभ

    Team JoharBy Team JoharMay 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न इस वैश्विक संकट में परिवहन विभाग द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। आज पूरे देश में यातायात के माध्यमों से ही अर्थव्यवस्था और आपूर्ति की श्रृंखला को बनाए रखने में सहायता प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा लॉक डाउन में लोगों की सहायता हेतु उपयोगी वस्तु को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। परिवहन के कार्य से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग द्वारा जागरूकता का कार्य किया जा रहा है। इस हेतु आज झारखंड चालक एवं परिवहन सुरक्षा अभियान का प्रोजेक्ट भवन से शुभारंभ किया जा रहा है।  इस अवसर पर उन्होंने नोबल कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु वाहन चालक सुरक्षा मार्गदर्शिका का विमोचन किया एवं वाहन चालकों एवं सहायकों के बीच कोरोना सुरक्षा टूल किट का वितरण भी किया।

    • लोगों तक जागरूकता फैलाएं और उन्हें कोविड-19 के संक्रमण से बचाएं

    मंत्री ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न आपातकाल में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हमें इस से लड़ना है और जीना है। उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों, चालको एवं आम लोगों तक कोविड-19 से बचाव  की जानकारी पहुंचाने के लिए झारखंड राज्य परिवहन विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शिका में बताया गया है कि लोगों  से फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें, हाथ हमेशा धोते रहें, मास्क का इस्तेमाल करें और वाहन को सैनिटाइज करते रहे। उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार द्वारा जारी किए जा रहे गाइड लाइनों का पालन किया जा रहा है। जिससे लोगों तक जागरूकता फैलाई जा सके और कोविड-19 के संक्रमण से उन्हें बचाया जा सके।

    • रोड सेफ्टी के कर्मचारियों द्वारा आम लोगों को जागरूक करने के लिए मार्गदर्शिका एवं टूल किट वितरित किये जायेंगे

    इस अवसर पर झारखंड परिवहन सचिव के रवि कुमार ने कहा कि कोविड-19 के कारण स्थिति पहले जैसी नहीं रही है। यह, बात हम लोगों को समझना होगा। गाड़ी के मालिक, चालक एवं सहायक इस बात को समझे एवं विभाग द्वारा जारी की गई मार्गदर्शिका के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए मार्गदर्शिका बनाई गई है। इसके साथ ही एक वीडियो के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस वीडियो को झारखंड में चल रहे एलईडी पर भी दिखाया जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी मार्गदर्शिका एवं वीडियो का वृहद प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिससे जन-जन को मार्गदर्शिका के सहारे जागरूक किया जा सके। जब तक कोविड-19 के लिए वैक्सीन नहीं बन जाती, तब तक हमें इसी तरह सावधानी से रहना होगा। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी के कर्मचारियों द्वारा मार्गदर्शिका एवं टूल किट का वितरण भी किया जाएगा, जिससे लोगों तक जागरूकता फैल सके।

    • मंत्री ने उपस्थित वाहन चालकों, सहायकों के बीच टूल किट का किया वितरण

    इस अवसर पर मंत्री द्वारा उपस्थित वाहन चालकों सहायकों के बीच टूल किट वितरित किये गए। जिसमें नोबेल कोरोना वायरस से बचाव हेतु वाहन चालक सुरक्षा मार्गदर्शिका, सैनिटाइजर, मास्क और साबुन उपलब्ध थे। कार्यक्रम में सूचना जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी, परिवहन विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं वाहन चालक, सहायक भी उपस्थित थे।

    #Online news Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में 17 नये कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमित की संख्या बढ़कर 724
    Next Article चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टीएसपीसी के पांच नक्सली गिरफ्तार, पिस्टल, वर्दी और मोबाइल बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.