Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 6:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»विरासत में मिला खाली खजाना और बिचौलियावाद, विकास की लंबी लकीर खींचेगी हेमंत सरकार : मिथिलेश ठाकुर
    झारखंड

    विरासत में मिला खाली खजाना और बिचौलियावाद, विकास की लंबी लकीर खींचेगी हेमंत सरकार : मिथिलेश ठाकुर

    Team JoharBy Team JoharMay 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। गढ़वा के विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि झारखंड में नई सरकार को विरासत में खाली खजाना एवं बिचौलियावाद मिला है। सत्ता संभालते ही कोरोना महामारी जैसी गंभीर संकट से अचानक सामना करना पड़ रहा है। फिर भी हेमंत सरकार लगातार प्रयास कर इस गंभीर संकट से निकल कर राज्य में विकास की लंबी लकीर खींचेगी।
    राज्य में काफी विषम परिस्थिति होने के बावजूद यह सरकार विकास को धरातल पर उतार कर दिखाएगी। राज्य की प्रत्येक जनता को उनके घर तक सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी जरूरतमंदों राज्य के अंतिम व्यक्ति तक बगैर बिचौलियागिरी के सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। श्री ठाकुर ने बताया कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के खरौंधी प्रखंड के अरंगी गांव में 70 वर्ष के अधिक उम्र के वृद्ध विश्वनाथ महतो एवं कोटरी देवी को आज तक राशन कार्ड नहीं बन पाया था और न ही राशन व वृद्धा पेंशन मिलता था। मामले की जानकारी मिलते ही मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त को यथाशीघ्र इनकी समस्या दूर करने का निर्देश दिया। डीसी ने तत्काल 70 किलो राशन प्रदान करते हुए राशन कार्ड बनाने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया। साथ ही वृद्धा पेंशन शुरू कर दिया गया। चिनिया प्रखंड के पाल्हे गांव में अब तक 17 आदिम जनजाति परिवारों को राशन कार्ड नहीं बन पाया था और न ही उन्हें कहीं से अनाज मिल रहा था। मामले के संज्ञान में आते ही मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल उन्हें राशन उपलब्ध कराते हुए उनका राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ करा दिया। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हेमंत सरकार सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए तथा राज्य में विकास की नई गाथा लिखने के लिए कृत संकल्पित है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉक डाउन में झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन का सराहनीय प्रयास, एक-एक मजदूर को दिया जा रहा राहत सामग्री
    Next Article बिहार में 17 नये कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमित की संख्या बढ़कर 724

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खेतों में उतरे सीएम हेमंत सोरेन, किसानों को दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

    August 8, 2025
    झारखंड

    रांची के बिरसा जैविक उद्यान में 6 साल की मादा जिराफ ‘मिस्टी’ और सिल्वर फीजेंट की एंट्री

    August 8, 2025
    झारखंड

    झारखंड आंदोलन के नायक निर्मल महतो को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

    August 8, 2025
    Latest Posts

    खेतों में उतरे सीएम हेमंत सोरेन, किसानों को दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा

    August 8, 2025

    रांची के बिरसा जैविक उद्यान में 6 साल की मादा जिराफ ‘मिस्टी’ और सिल्वर फीजेंट की एंट्री

    August 8, 2025

    झारखंड आंदोलन के नायक निर्मल महतो को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

    August 8, 2025

    देशभर में 40 लाख सिम कार्ड ब्लैकलिस्ट, मोबाइल और ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    August 8, 2025

    मोरहाबादी वेंडर मार्केट में दुकान आवंटन की प्रक्रिया शुरू, ई-लॉटरी 12 अगस्त को

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.