Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर को अपनी निजी जागीर मानती है नेशनल कांफ्रेंस: महबूबा मुफ्ती
    देश

    जम्मू-कश्मीर को अपनी निजी जागीर मानती है नेशनल कांफ्रेंस: महबूबा मुफ्ती

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2024Updated:August 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि यह पार्टी जम्मू-कश्मीर को अपनी निजी जागीर के रूप में देखती है. उन्होंने मुफ्ती प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी पर नेका उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी का जवाब दिया है. उमर अब्दुल्ला ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपने पूर्व कार्यकर्ताओं को स्वतंत्र उम्मीदवारों के रूप में मैदान में उतारा है. उनकी भागीदारी का स्वागत करते हुए कहा था कि हाल तक यह हराम (निषिद्ध) था और अब वे इसे हलाल (अनुमति) मानते हैं.

    महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में कहा, मैं आश्चर्यचकित हूं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर को अपनी निजी जागीर के रूप में देखती है. उन्होंने ही जम्मू-कश्मीर में हलाल और हराम प्रणाली शुरू की है. उन्होंने कहा कि जब नेका के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला मुख्य प्रशासनिक अधिकारी थे तब चुनाव हलाल था. जब वह (शेख अब्दुल्ला) प्रधानमंत्री बने तो यह हलाल था. जब उन्हें हटाया गया तो 22 साल तक चुनाव हराम थे. 1975 में चुनाव हलाल के ख़िलाफ़ थे. 1987 में उन्होंने ही जमात या अन्य पार्टियों के लिए चुनाव हराम कर दिया था, 1987 में उन्होंने किसी भी वैकल्पिक ताकतों को उभरने से रोकने के लिए चुनावों में धांधली की. उन्होंने अन्य पार्टियों को चुनाव लड़ने से रोका और अब अगर जमात-ए-इस्लामी चुनाव में भाग लेना चाहती है, तो यह एक सकारात्मक विकास है.’

    नेशनल कांफ्रेंस का रूख पाखंडपूर्ण

    उन्होंने कहा, चुनावों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का रुख पाखंडपूर्ण है. जब वे सत्ता में होते हैं तो चुनाव को हलाल मानते हैं, लेकिन जब सत्ता में नहीं होते तो हराम मानते हैं. पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र विचारों की लड़ाई है और सरकार को जमात पर से प्रतिबंध हटाना चाहिए और उनकी जब्त संपत्तियों और संस्थानों को बहाल करना चाहिए.
    गौरतलब है कि जमात-ए-इस्लामी के कम से कम चार पूर्व सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल किया है. उनकी भागीदारी को सामाजिक-धार्मिक समूह के एक बड़े वैचारिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है

    उमर अब्दुल्ला चुनाव धांधली चुनाव नामांकन जमात-ए-इस्लामी जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रतिबंध बहाली महबूबा मुफ्ती लोकतंत्र विधानसभा चुनाव वैचारिक बदलाव शेख मोहम्मद अब्दुल्ला श्रीनगर सामाजिक-धार्मिक समूह हराम हलाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में मिला हिडन कैमरा, जानें फिर क्या हुआ
    Next Article एसडीओ के साथ फुटपाथ दुकानदार संघ की बैठक, अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई चर्चा

    Related Posts

    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.