Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीईओ ने की समीक्षा, खराब प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को चिन्हित करने का निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    सीईओ ने की समीक्षा, खराब प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को चिन्हित करने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने सभी उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन में ऑनलाइन समीक्षा बैठक की. इस बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल थे. सीईओ ने बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन करने वालों को चिन्हित करने और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यदि बीएलओ अपने क्षेत्रों में ठीक से काम नहीं करेंगे, तो यह निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है. उन्होंने विशेष रूप से उन जिलों में जहां मतदाता पंजीकरण के लंबित आवेदन अधिक हैं, शीघ्र कार्रवाई करने और सभी लंबित आवेदन को निपटाने के निर्देश दिए.

    राजनीतिक दलों के साथ करें बैठक

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने जिलों के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें. इन बैठकों के दौरान, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में सभी जानकारियां साझा की जाएं और यदि किसी त्रुटि की रिपोर्ट की जाती है तो उसे चिन्हित कर निपटाया जाए. उन्होंने बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के किसी भी मतदाता का पंजीकरण न हो. साथ ही मतदाता सूची में किसी प्रकार की गलत विलोपन की पुष्टि करने के लिए सभी बीएलओ से सर्टिफिकेशन प्राप्त करने की आवश्यकता को रेखांकित किया.

    इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता पर चर्चा

    बैठक में इलेक्शन क्विज-2024 प्रतियोगिता के प्रचार पर भी चर्चा हुई और ईवीएम जागरूकता अभियान के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए. अन्य महत्वपूर्ण विषयों में ‘नाम जांचो’ अभियान, एपिक पीडीएफ जेनरेशन, नए मतदाताओं का पंजीकरण और निर्वाचन संबंधी बकाया के समय पर भुगतान शामिल थे. बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार भी उपस्थित थे.

    18 वर्ष से कम उम्र इलेक्शन क्विज-2024 ईवीएम जागरूकता अभियान उप निर्वाचन पदाधिकारी एपिक पीडीएफ ऑनलाइन समीक्षा बैठक त्रुटि रिपोर्ट नए मतदाता नाम जांचो अभियान निर्वाचन बकाया बीएलओ बीएलओ सुपरवाइजर मतदाता पंजीकरण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार रवि कुमार रांची राजनीतिक दल लंबित आवेदन संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सुबोध कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने दिया बयान, चंपाई सोरेन को लेकर कहीं ये बात
    Next Article गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में मिला हिडन कैमरा, जानें फिर क्या हुआ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.