Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»राजमहल में अबुआ आवास आवंटन में अनियमितता का आरोप, एनसीपी ने की कार्रवाई की मांग
    झारखंड

    राजमहल में अबुआ आवास आवंटन में अनियमितता का आरोप, एनसीपी ने की कार्रवाई की मांग

    Team JoharBy Team JoharAugust 27, 2024Updated:August 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: राजमहल प्रखंड के जामनगर पंचायत में अबुआ आवास के आवंटन में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया. धरना का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार कर्मकार ने किया. प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ और संबंधित पंचायत के मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और इस मामले की जांच की अपील की. धरना के दौरान आरोप लगाया कि अबुआ आवास के आवंटन में भ्रष्टाचार हुआ है. उनका कहना था कि 23 जुलाई 2024 को मुखिया ने बिना उचित धोलवाही के गुप्त तरीके से आम सभा आयोजित की, जिसे तत्काल रद्द करने की मांग की गई. इस संदर्भ में ग्रामीणों ने लिखित शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.

    दो बार आवास आवंटन का आरोप

    ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया गया कि मणि लाल रजक की बेटी अंजना बेवा और राम रजक की पत्नी राजनंदनी देवी को दो बार अबुआ आवास आवंटित किया गया. जबकि पंचायत के गरीब लाभुक जैसे राम मंडल, मुन्नी देवी, अंजली देवी, सुलेखा देवी, अनीता देवी, मीना देवी, नयन देवी, जोशना देवी, खुशबू कुमारी और रीना देवी को आवेदन देने के बावजूद आवास का लाभ नहीं मिला. साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि मुखिया ने अपने परिवार के चार-चार लोगों को अबुआ आवास आवंटित कर दिया. तीन ऐसे लोगों को भी आवास आवंटित किया जिनके पास पहले से ही पक्का मकान है. आरोप लगाया गया कि केवल उन्हीं लोगों को अबुआ आवास योजना का लाभ मिला जिन्होंने मुखिया को 30 से 40 हजार रुपए तक का नजराना दिया.

    ये रहे मौजूद

    धरना प्रदर्शन में एनसीपी के जिला महासचिव बृजनंदन मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला मरांडी, विनोद मुसहर, संजय मंडल, लखीराम घोष, बिफोल प्रमाणिक, जनार्दन प्रमाणिक, संतोष घोष, दिलीप साहा, देवेंद्र गोस्वामी और सोगेन रिक्यासन समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए.

    अनियमितता आम सभा एनसीपी जामनगर पंचायत धरना प्रदर्शन पंचायत मुखिया बीडीओ भ्रष्टाचार राजमहल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग विधानसभा चुनाव: भाजपा से टिकट के लिए कई दावेदार खड़े है कतार में
    Next Article उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं, ऑन स्पॉट किया शिकायतों का निष्पादन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु में बिकने से पूर्व चक्रधरपुर पुलिस ने बचाया 11 नाबालिग को, भेजा गया सीडब्लूसी

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    July 3, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.