Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सरकार ने इसलिए की फर्जी ईमेल और नोटिस से सावधान रहने की अपील
    देश

    सरकार ने इसलिए की फर्जी ईमेल और नोटिस से सावधान रहने की अपील

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    xr:d:DAFmt7LA8TI:646,j:2156499851518347449,t:23090108
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: फर्जी ई-मेल और ई-नोटिस से जुड़े धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए, सरकार ने लोगों को एक बार फिर सतर्क रहने की सलाह दी है.सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के फर्जी ई-मेल और ई-नोटिस का जवाब देने के बजाय, इन्हें तुरंत साइबर अपराध समन्वय केंद्र की वेबसाइट पर रिपोर्ट करें.

    साइबर अपराधियों के शिकार केवल आम लोग ही नहीं होते, बल्कि ये ठग गृह मंत्रालय की विभिन्न जांच एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों को भी निशाना बनाते हैं.इन ठगों द्वारा सरकारी मुहर और लैटरहेड का दुरुपयोग कर फर्जी ई-मेल और ई-नोटिस भेजे जाते हैं, जिसमें ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’, बाल यौन शोषण और पोर्नोग्राफी जैसे अपराधों का आरोप लगाकर पीड़ितों से धन की मांग की जाती है। इन नोटिसों में धमकी दी जाती है कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर उनके निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तारी की जाएगी.

    जांच एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि वे कभी भी इस तरह के ई-मेल या ई-नोटिस नहीं भेजती हैं. इसलिए, लोगों को ऐसे किसी भी मेल या नोटिस का जवाब नहीं देना चाहिए और तुरंत इसकी सूचना संबंधित एजेंसी को देनी चाहिए. इसके लिए लोग साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की वेबसाइट, या अपने निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

    सरकार ने इस प्रकार की धोखाधड़ी के बारे में लोगों को पहले भी जागरूक किया था और जुलाई में भी इस संबंध में परामर्श जारी किया था। अब एक बार फिर इस खतरे से सतर्क रहने की अपील की गई है.

    कानूनी कार्रवाई गृह मंत्रालय चाइल्ड पोर्नोग्राफी चेतावनी जांच एजेंसियां धोखाधड़ी परामर्श पुलिस नियंत्रण कक्ष पुलिस स्टेशन पोर्नोग्राफी फर्जी ई-नोटिस फर्जी ई-मेल बाल यौन शोषण भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र सतर्कता साइबर अपराध साइबर अपराध हेल्पलाइन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 11 मजदूर तमिलनाडु में बंधक, रिहाई के लिए मांगे जा रहे पैसे, जानें क्यों
    Next Article यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा, देखें कितने लोगों पर हुई कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    क्राइम

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

    August 6, 2026
    क्राइम

    बीजेपी नेता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड में एनआईए को बड़ी सफलता, चार लाख के इनामी फरार आरोपी उम्मर फारूक को केरल से किया गिरफ्तार

    August 6, 2026
    Latest Posts

    SC/ST Reservation: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा, SC/ST आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं हो सकती

    August 7, 2026

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.