Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 11:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»61 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, कल से डोर टू डोर अभियान
    जोहार ब्रेकिंग

    61 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, कल से डोर टू डोर अभियान

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रामजन्म नगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में राज्य स्तरीय पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में पोलियो का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, और हम इस पर नियंत्रण बनाए रखने में सफल रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य में पल्स पोलियो दिवस मनाया जा रहा है. इस अभियान के तहत राज्य भर में 61,15,703 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 24,463 बूथ स्थापित किए गए हैं और बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 48,926 टीमों का गठन किया गया है. पल्स पोलियो अभियान की निगरानी के लिए 4,893 सुपरवाइज़र नियुक्त किए गए हैं.

    बच्चों को रखना है पोलियो से सुरक्षित

    उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ज़ीरो से पाँच साल तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करना है, ताकि भविष्य में देश और दुनिया को इस संकट से बचाया जा सके. मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी को इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग देने की अपील की. पूर्वी सिंहभूम जिले में भी इस अभियान के लिए विशेष तैयारी की गई है. जहां कुल 3,95,368 बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिले में 3,066 बूथ बनाए गए हैं और 2,804 टीमें इस काम में लगी हैं, साथ ही 187 ट्रांजिट टीम भी बनाई गई है. 26 और 27 अगस्त को सभी जिले के पल्स पोलियो बूथों पर और घर-घर जाकर खुराक पिलाई जाएगी.

    ये रहे मौजूद

    कार्यक्रम में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सीपी चौधरी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ रंजीत पांडा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ ओपी केसरी, विशेष चिकित्सा अधिकारी डॉ सोमालिया और अन्य प्रमुख अधिकारियों ने भी भाग लिया.

    आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यक्रम उद्घाटन झारखंड डॉ. सीपी चौधरी पल्स पोलियो अभियान पल्स पोलियो दिवस पूर्वी सिंहभूम पोलियो खुराक पोलियो से सुरक्षा बन्ना गुप्ता सरकारी अधिकारियों सिविल सर्जन स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगठबंधन सरकार सभी धर्म-जाति का चाहती है विकास : शिल्पी नेहा तिर्की
    Next Article ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में रांची के अभिजीत ने जीता कांस्य पदक

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.