Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»मजदूरों के किराये को लेकर बिहार और दिल्ली सरकार आमने-सामने
    बिहार

    मजदूरों के किराये को लेकर बिहार और दिल्ली सरकार आमने-सामने

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2020Updated:May 9, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । बिहार में लौट रहे मजदूरों के टिकट के पैसे को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अब जनता दल (युनाइटेड) और आम आदमी पार्टी भी आमने-सामने आ गई हैं। बिहार के मंत्री संजय कुमार झा ने दिल्ली सरकार पर मजदूरों को भेजने का पैसा मांगने का आरोप लगाया है।

    झा ने ट्वीट कर आप नेता पर सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए लिखा, “अरविंद केजरीवाल जी! झूठ के साथ समस्या यही है कि आप भूल जाते हैं कि कब क्या बोल चुके हैं? अब देखिए न, आपके मंत्री गोपाल राय ट्विटर पर सफेद झूठ बोल रहे हैं कि दिल्ली से मुजफ्फरपुर आनेवाली ट्रेन का किराया आपकी सरकार देगी, फिर चिट्ठी भेजकर हमसे पैसे भी मांगते हैं।”

    उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही साफ कर चुके हैं कि हम श्रमिकों को भाड़े की रकम के अलावा 500 रुपए अतिरिक्त भी देंगे, तो दिनदहाड़े दिल्ली सरकार के मंत्री झूठ क्यों बोल रहे हैं? यह तो नीतिगत बात है, लेकिन आप कोविड-19 के समय भी इतनी ओछी राजनीति करें, शोभा नहीं देता।”

    शुक्रवार को बिहार के मुजफ्फरपुर के लिए दिल्ली से 1200 श्रमिकों को लेकर एक ट्रेन खुली। इसके बाद केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट किया कि श्रमिकों को लेकर दिल्ली से मुजफ्फरपुर बिहार के लिए रवाना हुई ट्रेन में सवार सभी 1200 लोगों का किराया अरविंद केजरीवाल सरकार देगी।

    इस ट्वीट के बाद बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा की प्रतिक्रिया आई ।

    इस बीच, बिहार के मंत्री झा के ट्वीट के बाद आप नेता राय ने शनिवार को माना की दिल्ली सरकार ने पैसे की मांग की थी।

    राय ने शनिवार को एक ट्वीट कर लिखा, ” ये सच है कि दिल्ली सरकार ने बिहार सरकार को चिट्ठी लिखा था। ये भी सच है कि कल दिल्ली सरकार ने 1,200 श्रमिकों का किराया रेलवे को देकर उन्हें मुजफ्फरपुर के लिए रवाना कर दिया। लेकिन ये भी सच है कि बिहार सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।”

    बहरहाल, अब देखना है कि बिहार सरकार या जद (यू) नेता आप नेता को क्या जवाब देते हैं।

    bihar government breaking news in hindi delhi government delhi news delhi news in hindi hindi news news in hindi real time delhi city news real time news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना इलाज के नियमों में किये बदलाव, होम आइसोलेशन में अब 14 नहीं, बिताने होंगे सात दिन
    Next Article चाईबासा: फाइनेंस कंपनी लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 वर्ष से था फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.