Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण फैसले के खिलाफ 21 को ‘भारत बंद’, ये पार्टियां कर रही समर्थन
    देश

    सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण फैसले के खिलाफ 21 को ‘भारत बंद’, ये पार्टियां कर रही समर्थन

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर के मुद्दे पर हाल ही में किए गए निर्णय के विरोध में देशभर में 21 अगस्त को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया है. इस बंद को विभिन्न संगठनों और पार्टियों का समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख रूप से शामिल हैं.

    झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने एक पत्र जारी कर इस बंद के प्रति पार्टी का समर्थन स्पष्ट किया. पत्र में उल्लेख किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उत्थान और मजबूती के प्रयासों को विफल कर सकता है. इस फैसले के विरोध में 21 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक भारत बंद का आयोजन किया गया है. पत्र के अनुसार, जेएमएम के सभी केंद्रीय समिति के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, और जिला संयोजक को इस बंद में सक्रिय रूप से भाग लेने और समर्थन देने के निर्देश दिए गए हैं.

    राजद का सड़क पर विरोध

    राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव और मीडिया प्रभारी ने भी इस बंद के समर्थन की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर, एसटी, एससी और ओबीसी वर्गों के प्रतिनिधि 21 अगस्त को भारत बंद का समर्थन करेंगे. झारखंड प्रदेश के राजद नेता और कार्यकर्ता इस दिन सड़क पर उतरकर झंडा-बैनर के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे.

    अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण आरक्षण उत्थान एसटी एससी ओबीसी क्रीमीलेयर झंडा-बैनर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रदर्शन। भारत बंद मजबूती राष्ट्रीय जनता दल विनोद कुमार पांडेय विरोध प्रदर्शन सड़क पर विरोध सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभागलपुर में गंगा नदी का रिंग बांध ध्वस्त, कई गांवों में बाढ़ के हालात
    Next Article जयंती पर बोले रामेश्वर उरांव, देश के विकास में राजीव गांधी का योगदान अविस्मरणीय 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?……

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    Latest Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?……

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.