Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»नगर विकास मंत्री हफीजुल बोले, नगर निगम स्तर के सभी पेंडिंग योजनाओं को ससमय पूरा करें
    Uncategorized

    नगर विकास मंत्री हफीजुल बोले, नगर निगम स्तर के सभी पेंडिंग योजनाओं को ससमय पूरा करें

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची नगर निगम के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पेंडिंग योजनाओं को शीघ्रता से पूरा किया जाए. मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि रांची नगर निगम की स्वच्छता और विकास राज्य की राजधानी होने के नाते अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसके लिए सभी योजनाओं को समय पर पूरा करना अनिवार्य है. नगर विकास मंत्री ने कहा कि रांची के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हमें विशेष ध्यान देना होगा. शहर की स्वच्छता को प्राथमिकता देनी होगी. बारिश के मौसम में नालियों के जाम होने से बचाने, पथ और स्ट्रीट लाइट की स्थिति को सुधारने पर ध्यान केंद्रित करें. आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें. बैठक में 15वें वित्त आयोग, टाउन प्लानिंग, पीएमएवाई, लाइट, आईटी, डे-एनयूएलएम, ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, इनफोर्समेंट, वाटर सप्लाई और अन्य शाखाओं की भी समीक्षा की गई.

    सभी अधिकारी टीम भावना से काम करें

    नगर आयुक्त संदीप सिंह ने कहा कि राजधानी के विकास के लिए सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि रांची नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और निगम स्तर पर सभी सिविल वर्क्स को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.

    मंत्री ने ये निर्देश दिए

    • ड्रेनेज और जलापूर्ति योजनाओं के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत. इन सड़कों को शीघ्रता से दुरुस्त किया जाए ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
    • वेलनेस सेंटरों का सुचारू संचालन हो. रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत संचालित सभी वेलनेस सेंटरों का कार्य सुचारू रूप से जारी रखें ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके.
    • खराब स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट की मरम्मत कराएं. शहरी क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट की मरम्मत सुनिश्चित करें.
    • झिरी डंप यार्ड के लेगेसी वेस्ट का निस्तारण किया जाए. झिरी डंप यार्ड के पुराने कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी लाएं.

    ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर संयुक्त सचिव ज्योत्सना सिंह, अपर प्रशासक सौरभ प्रसाद, मुख्य अभियंता रमा शंकर राम, प्रशासक अनवर हुसैन, उप प्रशासक रविन्द्र कुमार, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सभी सहायक प्रशासक, पीएचईडी के प्रतिनिधि, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक, अभियंता और अन्य कर्मी भी उपस्थित थे.

    नगर विकास मंत्री बैठक योजना रांची नगर निगम शहर समीक्षा हफीजुल हसन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज में महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया ह’त्या का आरोप
    Next Article जमशेदपुर में विमान हादसा, ट्रेनी विमान की क्रैश लैंडिंग

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.