Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»कोलकाता में डॉक्टर की हत्या पर देशभर में 24 घंटे की हड़ताल, रिम्स में नुक्कड़ नाटक
    Uncategorized

    कोलकाता में डॉक्टर की हत्या पर देशभर में 24 घंटे की हड़ताल, रिम्स में नुक्कड़ नाटक

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2024Updated:August 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: केंद्रीय मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और कोलकाता केआर जी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में 17 अगस्त (शनिवार) की सुबह 06 बजे से रविवार की सुबह 06 बजे तक देश भर के डॉक्टर्स कार्य बहिष्कार करेंगे. राष्ट्रीय आईएमए ने सभी प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ आपात ऑनलाइन बैठक के बाद इसकी घोषणा की है.

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पीजी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना, एक दल समर्थकों द्वारा अस्पताल पर हमले के साथ-साथ तत्काल देश भर में केंद्रीय मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर अब देश भर के डॉक्टर्स निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे. 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से 18 अगस्त की सुबह 6 बजे तक देशभर के डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल के दौरान निजी अस्पताल और क्लिनिक में भी नियमित चिकित्सा सेवाएं बंद रखने का आह्वान किया गया है.

    आईएमए की केंद्रीय इकाई ने सभी राज्यों के सरकारी, निजी, कॉर्पोरेट डॉक्टरों से अनुरोध किया है कि वे इसमें भाग लें. आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य कार्यों से खुद को अलग कर लें.

    मरीजों का इलाज छोड़ आज नुक्कड़ नाटक करेंगे रिम्स के जूनियर डॉक्टर्स

    कोलकाता में महिला पीजी डॉक्टर के साथ घटी जघन्य घटना के खिलाफ रिम्स के जूनियर डॉक्टर्स का आक्रोश जारी है. आज रिम्स के जूनियर डॉक्टर्स मरीज नहीं देखेंगे और इमरजेंसी सेवा छोड़ कोई भी अन्य चिकित्सीय कार्य नहीं करेंगे. आंदोलन के दौरान रिम्स जेडीए से जुड़े डॉक्टर्स ट्रॉमा सेंटर के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में अभया नुक्कड़ नाटक करेंगे.

    आईएमए केंद्रीय मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट कोलकाता जूनियर डॉक्टर्स डॉक्टर्स हड़ताल दुष्कर्म नुक्कड़ नाटक मेडिकल कॉलेज रिम्स हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मानसून की सक्रियता, 16-18 अगस्त को कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट
    Next Article झारखंड में सीजीएल परीक्षा की तारीखों पर विवाद, छात्रों ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन और घेराव की योजना बनाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स जमीन घोटाला : कौन है प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप महतो, जिसे एसीबी बता रही है मास्टरमाइंड

    July 3, 2026
    झारखंड

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र की मौ’त, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    May 16, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.