Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म की जांच तेज, सीबीआई ने महिला अधिकारी को नियुक्त किया
    देश

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म की जांच तेज, सीबीआई ने महिला अधिकारी को नियुक्त किया

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता : आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म की जांच के लिए कार्रवाई तेज हो गयी है. सीबीआई ने इस घटना की छानबीन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर की महिला अधिकारी को नियुक्त किया है. साथ ही जांच कैसे और किस तरह आगे बढ़ेगी इसकी चर्चा करने के लिए सीबीआई की टीम सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बैठक करेगी. इधर कोलकाता पुलिस भी कानून व्यवस्था न बिगड़े इसे लेकर अलर्ट है. पुलिस दुष्कर्म की घटना पर फर्जी जानकारी फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी.

    अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान हुई

    वहीं, बुधवार की रात आरजी कर मेडिकल अस्पताल में तोड़फोड़ करने वालों की पुलिस ने पहचान कर ली है. इस घटना में शामिल कुछ लोगों तस्वीरें भी जारी की गयी है. मानिकतल्ला थाना प्रभारी ने अस्पताल में हुई तोड़ फोड़ की घटना को पूर्व नियोजित बताया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि अस्पताल के सेमिनार रूम को किसी तरह की कोई क्षति नहीं पहुंची है.

    राज्य की राजनीति गरमायी

    आरजी कर अस्पताल में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद राज्य की राजनीति भी गर्म हो गयी है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री को जिम्मेवार बताया है. उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम देने के लिए सीएम ममता बनर्जी ने गुंडे भेजे थे.

    अस्पताल में अब भी आपातकालीन सेवाएं बंद

    दूसरी तरफ अस्पताल में हुए तोड़फोड़ के बाद डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का भी बयान सामने आ गया है. वहां पर कार्यरत लोगों का कहना है कि हम अब भी किसी भी मरीज को आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने की स्थिति नहीं हैं. 40 मिनट तक चले इस हमले में सबकुछ तहस नहस हो गया है. वहीं, इस घटना के तरफ एक वकील ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का ध्यानाकर्षण कराया है.

    अस्पताल आपातकालीन सेवाएं आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल कानून व्यवस्था कोलकाता पुलिस जांच डॉक्टर तोड़फोड़ दुष्कर्म पूर्व नियोजित फर्जी जानकारी बीजेपी नेता ममता बनर्जी महिला अधिकारी मानिकतल्ला थाना मुख्य न्यायाधीश राज्य राजनीति वकील शुभेंदु अधिकारी सीजीओ कॉम्प्लेक्स सीबीआई सेमिनार रूम स्वास्थ्य कर्मी हाईकोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 18 अगस्त को पाकुड़ से करेंगे झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का शुभारंभ
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.