Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार : चुनाव से पहले भाजपा-जदयू में दरार, जमालपुर से रेलवे प्रशिक्षण केंद्र हटाने पर विवाद
    बिहार

    बिहार : चुनाव से पहले भाजपा-जदयू में दरार, जमालपुर से रेलवे प्रशिक्षण केंद्र हटाने पर विवाद

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और जदयू के रिश्तों में खटास बढ़ रही है। ताजा मामले में रेल मंत्रालय के एक निर्णय पर केंद्र और राज्य सरकार आमने-सामने है। रेलवे ने बिहार के जमालपुर स्थित 93 साल पुराने इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आईआरआईएमईई) को स्थानांतरिक कर लखनऊ लाने का आदेश दिया है। इस फैसले पर केंद्र और राज्य के बीच तकरार बढ़ रहा है।

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जहां रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिख कर इस फैसले के औचित्य पर सवाल उठाया है। इस पत्र में नीतीश ने कहा है कि यह संस्थान राज्य के समृद्ध विरासत का प्रतिनिधत्व करता है। बिहार के साथ इस संस्थान का ऐतिहासिक संबंध है। जरूरत इसे मजबूत करने की है न कि इसे बिहार से अलग करने की। 

    बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने इस फैसले को केंद्र की ढिठाई करार दिया। उन्होंने कहा कि साल 1927 में इसकी स्थापना हुई। यह रेलवे की शीर्ष प्रतिभा को प्रशिक्षित करने का सबसे प्रतिष्ठित केंद्र है। केंद्र नौ दशक से भी अधिक पुरानी इस विरासत को इतने ढिठाई के साथ कैसे मिटा सकता है। 

    बीते कुछ दिनों में यह पहला मौका नहीं है जब राज्य में सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन में सार्वजनिक रूप से सब कुछ ठीक न होने का संदेश गया हो। एक सप्ताह पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने सार्वजनिक तौर पर राज्य सरकार में नौकरशाही के हावी होने का आरोप लगाया था। 

    जायसवाल ने साफ साफ कहा था कि राज्य के अधिकारी किसी की सुनते नहीं हैं। इससे भी पहले जब लॉकडाउन के दौरान कोटा से छात्रों को वापस बुलाने के सवाल पर नीतीश और विपक्ष के बीच तकरार चल रही थी तब उसी दौरान राज्य भाजपा से जुड़े विधायक ने लॉकडाउन पास हासिल कर कोटा से अपनी बेटी को वापस ले आए थे। इससे नीतीश की छीछालेदार हुई थी।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहॉट अंदाज में पोछा लगाते दिखीं सनी लियोन, वीडियो इंटरनेट पर खूब हो रहा वायरल
    Next Article बुद्ध पूर्णिमा पर बोले पीएम मोदी, मानवता की सेवा करने वाले नमन के पात्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    जिसकी नियुक्ति पर CBI जांच, उसे JPSC में कुर्सी क्यों?’ जमाल अहमद पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    July 24, 2026

    अपने ही विभाग से खीरा उत्पादन की सब्सिडी लेनेवाले अधिकारी बने शिक्षा सचिव

    July 24, 2026

    इनकम टैक्स की 169 साल पुरानी कहानी, जिसने बदल दी भारत की आर्थिक व्यवस्था

    July 24, 2026

    हजारीबाग: राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में गोली, दूसरा गिरफ्तार

    July 24, 2026

    राज्य के 600 से अधिक थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.