Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»मॉल ऑफ रांची : कांवरियों को खाली पैर घुसने से रोका, स्थानीय युवक ने किया विरोध
    Uncategorized

    मॉल ऑफ रांची : कांवरियों को खाली पैर घुसने से रोका, स्थानीय युवक ने किया विरोध

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2024Updated:August 10, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रातू रोड में चर्चित मॉल ऑफ रांची में कांवरियों के खाली पैर घुसने पर रोक को लेकर सोशल मीडिया में भारी विरोध चल रहा है. हर वर्ग के लोग इस वीडियो में अपना अपना मंतव्य दे रहे है. सोशल मीडिया में यह वीडियो जोर शोर से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्पष्ट देख सकते है कि कांवरियों को मॉल ऑफ रांची से निकलने के लिए सिक्यूरिटी मैनेजर बोल रहा है. जबकि, स्थानीय एक युवक इसका विरोध करते हुए सारी हरकत मॉल कर्मचारी की अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है. हालांकि, मॉल में खाली पैर प्रवेश को लेकर किसने रोक लगाया है, यह मॉल कर्मचारी नहीं बोल रहा है. मॉल कर्मचारी स्पष्ट बोल रहा है कि यह प्रोटॉकोल है.  इस पूरे मामले में जोहार लाइव की टीम मॉल ऑफ रांची के संचालक विजय अग्रवाल के मोबाइल पर बातचीत करने का प्रयास की, लेकिन उनके तरफ से कॉल का जवाब नहीं दिया गया. खबर लिखे जाने तक विजय अग्रवाल की ओर से भी कॉल का रिप्लाय नहीं मिला है. उनका जवाब मिलने के बाद लोगों को उससे भी रुबरु कराया जायेग

    मॉल ऑफ रांची की घटना को राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं : कुमार राजा

    मॉल ऑफ रांची में खाली पैर होने के कारण कावड़ियों को अंदर जाने से रोके जाने का मामला बहुत हैरान और समाज को बांटने वाला है. इस मामले में रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा कि इस मामले में मॉल ऑफ रांची के संचालक से आज सुबह बातचीत के बाद इस मामले का पटाक्षेप हो गया है. इस मामले को कोई राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है. मॉल ऑफ रांची के संचालक ने बताया कि उनकी ऐसी कोई पॉलिसी नहीं है, यह केवल उस समय ड्यूटी में मौजूद गार्ड और मैनेजर की गलती है. इसलिए उनलोगों को वहां से हटाकर किसी और जगह ड्यूटी में लगाने की बात कही गई है. चूंकि मॉल में ड्यूटी करने वाले गार्ड और मैनेजर भी गरीब तबके से ही है. उन दोनों की स्थिति को देखते हुए मॉल ऑफ रांची के संचालक से कहा गया है कि उन्हें नौकरी से नहीं हटाया जाए. बल्कि उनका स्थान परिवर्तन कर दिया जाए. उनकी जगह किसी सक्षम और समझदार व्यक्ति को जो समान भावना रखे उसे ड्यूटी पर लगाया जाए. उन्होंने कहा कि मॉल ऑफ रांची के संचालकों ने यह भरोसा दिया है कि ऐसे किसी भी मामले की पुनरावृति नहीं हो इसका ध्यान रखा जाएगा.

    **Tags:** रांची कांवरिया प्रोटोकॉल मॉल ऑफ रांची मॉल कर्मचारी रातू रोड विरोध वीडियो वायरल सिक्यूरिटी मैनेजर सोशल मीडिया स्थानीय युवकV
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइज़राइल के स्कूल में हुए जोरदार हमले, अबतक 100 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत
    Next Article संगोष्ठी में बोले प्रिंसिपल ,पढ़ाई के साथ स्वच्छता भी है जरूरी

    Related Posts

    क्राइम

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.