Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»क्रेन हादसे में छात्र की मौत, पुलिस-भीड़ में झड़प के बाद लाठीचार्ज
    Uncategorized

    क्रेन हादसे में छात्र की मौत, पुलिस-भीड़ में झड़प के बाद लाठीचार्ज

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर सैमफोर्ड हॉस्पिटल के पास क्रेन के धक्का से एक नाबालिग छात्र की मंगलवार की शाम मौत हो गयी. मृतक छात्र का नाम अजीत कुमार है. अजीत अपने परिवार के साथ कोकर आदर्श नगर में रहता था, इस घटना के बाद आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतर आयी. भीड़ में शामिल आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बांस लगाकर, जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने जाम स्थल पर जमकर हंगामा किया और पुलिस की टीम के साथ ही उलझ गए. भीड़ को हंगामा करते देखा कई थानों की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का पूरा कोशिश किया लेकिन भीड़ उल्टा पुलिस से ही उलझती रही.

    पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

    भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आखिरकार बल का प्रयोग करना पड़ा. भीड़ जब सड़क से हटने को तैयार नहीं हुई और हंगामा बढ़ने लगा, तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसके बाद भीड़ तीतर भीतर हुई और जाम हटा. पुलिस ने किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

    कैसे हुआ हादसा

    सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने अजित कोकर आदर्श नगर के पास सड़क किनारे एक दीवार पर मंगलवार को दिन के ग्यारह बजे बैठा हुआ था, इसी दौरान एक क्रेन ने सड़क के उलटे दिशा से आकर सीधे अजीत को धक्का मार दिया, इस घटना के बाद चालक क्रेन छोड़कर फरार हो गया. वहीं अजित घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास में मौजूद लोग आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए, फिर वहां से उसे सैमफोर्ड अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

    पुलिस के साथ उलझे हुई धक्का मुक्की

    मंगलवार की शाम अजित की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी, जिसके बाद आदर्श नगर और उसके आसपास मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए. भीड़ ने अस्पताल के सामने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया. इस दौरान जाम स्थल में शामिल लोग जमकर हंगामा किया. आक्रोशित लोग क्रेन के मालिक को बुलाने और चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

    मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर और लोअर बाजार थाने की पुलिस के अलावा रैप के जवान पहुंचे. पुलिस की टीम ने जाम करने वाले लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े थे. उनका कहना था कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे. इस दौरान आक्रोशित लोग पुलिस की टीम के साथ उलझ गए. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई. जिसके बाद भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चटकानी पड़ी.

    वाहनों का परिचालन पूरी तरह से किया बंद

    आक्रोशित लोगों ने बांस लगाकर कोकर से बूटी मोड़ जाने वाले मार्ग को बांस लगाकर जाम कर दिया था. इस दौरान एक भी वाहन को उस मार्ग से गुजरने नहीं दिया. इसकी वजह से कोकर मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई, हालांकि पुलिस मौके पर जब पहुंची तो स्थानीय लोगों को समझाने के दौरान एक तरफ के मार्ग को कुछ ही देर में खुलवा दिया, जिससे वाहनों का परिचालन शुरू हो गया था.

    कोकर क्रेन दुर्घटना छात्र की मौत ट्रैफिक अवरोध। पुलिस लाठीचार्ज भीड़ का हंगामा रांची हादसा सड़क जाम सदर थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक आज, परंपरागत ग्राम प्रधानों की सम्मान राशि दोगुनी करने पर चर्चा
    Next Article बोकारो पुलिस की बड़ी कामयाबी: एके-47 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.