Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
    देश

    जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जम्मू। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों द्वारा मंगलवार रातभर से चलाए गए अभियान में अबतक तीन आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहला आतंकवादी मंगलवार को उस समय मारा गया जब जिले के जैनापुरा क्षेत्र के मेल्होरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। दो आतंकी बुधवार सुबह मारे गए।

    जानकारी के अनुसार, शोपियां जिले जैनपोरा के मेलहोरा इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सेना की 55 आरआर की संयुक्त टीम ने मेलहोरा को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।

    जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की तरफ बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की।

    इससे पहले सोमवार सुबह कुलगाम जिले के लोअर मुंडा इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए। इनके कब्जे से हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
    सुरक्षाबलों को सोमवार सुबह काजीगुंड इलाके के लोअर मुंडा में तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स, 24 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इलाका रिहायशी होने के चलते जवानों ने पहले फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला और फिर आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा। 

    लेकिन आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ घंटे चली मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए। सुरक्षा बलों ने आतंकी जिस मकान में छिपे थे, उसे उड़ाकर ऑपरेशन समाप्त कर दिया। मुठभेड़ के दौरान हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। इससे वाहनों की कतार लग गई थी। ऑपरेशन समाप्त होने के बाद आवागमन बहाल किया गया।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्सीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर, दो जवान घायल
    Next Article इरफान खान ने हारी जिंदगी की जंग, मुंबई के अस्तपताल में तोड़ा दम

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    क्राइम

    मणिपुर: सेनापति जिले में फिर भड़की हिंसा, कई घरों में आगजनी

    August 24, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.