Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीसीटीवी लगाकर सरहदों की सुरक्षा नहीं हो सकती, प्रशिक्षित सुरक्षा प्रहरी चाहिए : हृदयानंद
    जोहार ब्रेकिंग

    सीसीटीवी लगाकर सरहदों की सुरक्षा नहीं हो सकती, प्रशिक्षित सुरक्षा प्रहरी चाहिए : हृदयानंद

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कांग्रेस भवन रांची में शनिवार 6 जुलाई को कांग्रेस सैनिक विभाग के प्रदेश चेयरमैन व कारगिल योद्धा हृदयानंद यादव ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में शहीद अग्निवीरों के परिवारों को मुआवजे के मुद्दे पर झूठ बोला है और इसके लिए उनसे माफी की मांग करते हैं. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी लगाकर सरहदों की सुरक्षा नहीं हो सकती, देश की सीमाओं पर प्रशिक्षित सुरक्षा प्रहरी ही चाहिए. साथ ही कहा कि संसद में अग्निवीर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गलत और आधी-अधूरी जानकारी दी. 13 अग्निवीर जो शहीद हुए हैं और जो अग्निवीर सेवारत है यह उनका मामला है. उन्होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा का मामला है, लेकिन देश की सुरक्षा को ही दांव पर इस सरकार ने लगा दिया है.

    अग्निवीरों को मिलने वाली सुविधा सार्वजनिक हो

    उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने कहा था कि अग्निवीर के शहीद जवानों को एक करोड़ दिया जाता है, लेकिन ये अधूरा सच है. उन्होंने ये नहीं बताया कि अग्निवीर के शहीदों को एक करोड़ और रेगुलर को 2 करोड़ से अधिक मिलते हैं. कांग्रेस सैनिक विभाग के प्रदेश चेयरमैन एवं कारगिल योद्धा हृदयानंद यादव ने केन्द्र सरकार से मांग किया है कि अग्नीवीर को चक्र पुरस्कार, वीरता पुरस्कार लागू है कि नहीं देश के सामने सार्वजनिक किया जाए. आत्महत्या और संदिग्ध हालात में होने वाले मौतों की जिम्मेवारी तय हो. इसके अलावा बाकी अन्य अग्निवीरों को मुआवजे का भुगतान हुआ है कि नहीं उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए.

     

    लगाकर सरहद सीसीटीवी सुरक्षा सुरक्षा प्रशिक्षित हृदयानंद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में स्कूल वैन से टकराया मछली लदा वाहन, कई बच्चे घायल
    Next Article दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाली रैली

    Related Posts

    आदिवासी

    असम: 6 समुदायों को ST दर्जा मिलेगा या फिर बढ़ेगा इंतजार? केंद्र के जवाब से समझिए पूरा मामला

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: 50 हजार घूस लेते महिला थाना प्रभारी सुलेखा गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंडः दस साल बाद नक्सल केस से बरी, कोर्ट ने कहा; संदेह कितना भी मजबूत क्यों न हो, सबूत का स्थान नहीं ले सकता

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC: अभय तिवारी पर CID की रिपोर्ट में बड़ा सवाल, बेहतर पद के इंटरव्यू से बार-बार क्यों रहे गायब?

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गार्ड ऑफ ऑनर के बीच हमला, एक झुकाव और बच गई राजीव गांधी की जान

    July 30, 2026
    Latest Posts

    असम: 6 समुदायों को ST दर्जा मिलेगा या फिर बढ़ेगा इंतजार? केंद्र के जवाब से समझिए पूरा मामला

    July 30, 2026

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026

    झारखंड: 50 हजार घूस लेते महिला थाना प्रभारी सुलेखा गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

    July 30, 2026

    झारखंडः दस साल बाद नक्सल केस से बरी, कोर्ट ने कहा; संदेह कितना भी मजबूत क्यों न हो, सबूत का स्थान नहीं ले सकता

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC: अभय तिवारी पर CID की रिपोर्ट में बड़ा सवाल, बेहतर पद के इंटरव्यू से बार-बार क्यों रहे गायब?

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.