Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पुणे में जीका वायरस के 6 केस मिलने के बाद हड़कंप, मरीजों में दो प्रेग्नेंट महिलाएं
    ट्रेंडिंग

    पुणे में जीका वायरस के 6 केस मिलने के बाद हड़कंप, मरीजों में दो प्रेग्नेंट महिलाएं

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     मुंबई: जीका वायरस ने एक बार फिर लोगों को डराना शुरू कर दिया है. महाराष्ट्र के पुणे जिले में जीका वायरस संक्रमण के छह मामले सामने आए हैं. जिसमें से दो गर्भवती महिलाएं हैं. बता दें कि यह वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. इस जीका वायरस की सबसे पहले 1947 में युगांडा में पहचान हुई थी. स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने कहा कि एरंडवाने इलाके की 28 वर्षीय गर्भवती महिला में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया. शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

    12 सप्ताह की गर्भवती एक अन्य महिला में भी सोमवार को संक्रमण पाया गया है. दोनों महिलाओं की हालत अभी ठीक है और उनमें कोई लक्षण नहीं है. बता दें कि गर्भवती महिलाओं में इस वायरस के कारण भ्रूण में माइक्रोसेफेली (ऐसी स्थिति जिसमें असामान्य मस्तिष्क विकास के कारण सिर काफी छोटा हो जाता है) हो सकता है. अधिकारी ने यह भी कहा, ‘जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला एरंडवाने में सामने आया, जहां 46 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट सकारात्मक आई थी. उसके बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी भी संक्रमित पाई गई.

    इसके बाद मुंधवा से दो मामले सामने आए थे, जिसमें 47 वर्षीय एक महिला और 22 वर्षीय एक पुरुष संक्रमित था.’ यह आमतौर पर मच्छर के काटने से ही होता है. कहा जाता है कि जीका वायरस से संक्रमित 5 मरीजों में से एक मरीज में इसका कोई लक्षण नहीं दिखता. जीका वायरस एडीज मच्छर में पाया जाता है. इसके काटने से ही यह बीमारी होती है. अगर कोई लक्षण दिखता है तो यह संक्रमण के 2-14 दिनों के बीच दिखता है. एक सप्ताह के अंदर कुछ लक्षण दिखने लगते हैं. जैसे हल्का बुखार, स्किन पर रैशेज, जोड़ों में दर्द और आंखों में लालीपन आ जाना है.

    केस जीका वायरस पुणे प्रेग्नेंट महिलाएं मरीज हड़कंप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुझे EVM पर अभी भी भरोसा नहीं, मुद्दा मरा नहीं है- अखिलेश यादव
    Next Article Amarnath Yatra : भक्तों में गजब का उत्साह, तीन दिन में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.