Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»16वीं पुण्यतिथि में याद किए गए डीएसपी प्रमोद कुमार, नक्सली हमले में हुए थे शहीद
    झारखंड

    16वीं पुण्यतिथि में याद किए गए डीएसपी प्रमोद कुमार, नक्सली हमले में हुए थे शहीद

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : नक्सली हमले में शहीद हुए अमर शहीद डीएसपी प्रमोद कुमार की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई. जिले के मिहिजाम स्थित शहीद प्रमोद कुमार के पैतृक आवास पर परिजनों द्वारा पूजा-अर्चना व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई गई. वहीं, डाकबंगला स्थित प्रमोद कुमार की प्रतिमा स्थल पर भी स्थानीय लोगों द्वारा उनकी पुण्यतिथि मनाई गई, जहां लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. आश्चर्य की बात तो यह रही कि कर्तव्य पथ पर चलते हुए देश व राज्य के लिए खुद को कुर्बान करने वाले पुलिस अधिकारी के शहादत दिवस पर जिला प्रशासन ने संवेदना तक नहीं जताई और न ही कोई श्रद्धांजलि देने आया.

    बता दें कि रांची जिले के बुंडू अनुमंडल में एसडीपीओ के पद पर पदस्थापित रहते हुए उन्होंने एक बड़े डकैती कांड के उद्भेदन के लिए छापेमारी की थी, ताकि डकैती कांड के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन किया जा सके. इसी बीच 30 जून 2008 को हूल दिवस के दिन वे बुंडू के जंगल से गुजर रहे थे. तभी नक्सलियों ने बीच सड़क में बारूदी सुरंग लगाकर उनके काफिले पर हमला कर दिया. जिसमें भीषण विस्फोट के साथ उनके वाहन के परखच्चे उड़ गए. इस हमले में प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिस जवान शहीद हो गए.

    आज मिहिजाम के युवाओं को गर्व महसूस होता है कि उनके शहर में ऐसे वीर सपूत ने जन्म लिया जो अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटा और अपनी जान की परवाह किए बगैर नक्सल प्रभावित इलाकों में छापेमारी करता रहा. मिहिजाम के युवा डीएसपी प्रमोद कुमार को अपना आदर्श मानते हैं और उनके जैसा मेहनती, ईमानदार और समर्पित पुलिस अधिकारी बनना चाहते हैं. वहीं, परिजनों को अपने बीच से प्रमोद कुमार को खोने का बेहद दुख है.

    उनकी आंखों में आंसू बता रहे हैं कि आज तक दर्द भरा नहीं है. इसके बावजूद परिजनों को गर्व महसूस हो रहा है. शहीद की भाभी मंजू देवी ने कहा कि हमें जिंदगी भर इस बात का दुख रहेगा कि प्रमोद कुमार हमारे बीच नहीं रहे. लेकिन यह भी गर्व की बात है कि उन्होंने देश और राज्य की सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है.इस अवसर पर डॉ एलएन प्रसाद, शंकर प्रसाद, सबनम देवी, अनिल कुमार, डॉ मनीष कुमार, अनिमेष कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे.

    डीएसपी नक्सली पुण्यतिथि प्रमोद कुमार याद शहीद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरबर स्टैंप वाले बयान पर CM साय का सोरेन को करारा जवाब, कहा- जनता सहन नहीं करेगी, इसका जवाब देगी
    Next Article यूजीसी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर का आधुनिकीकरण करे सरकार : बंधु तिर्की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईडी के अधिकारियों पर एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.