Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»यूजीसी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर का आधुनिकीकरण करे सरकार : बंधु तिर्की
    झारखंड

    यूजीसी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर का आधुनिकीकरण करे सरकार : बंधु तिर्की

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूर्व मंत्री सह कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि राज्य सरकार को झारखण्ड फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी की स्थापना करने की बजाय रांची विश्वविद्यालय के यूजीसी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर के विकास, आधुनिकीकरण और उसके उन्नयन के साथ उसे सुविधा संपन्न बनाने के प्रति राज्य सरकार प्रयास करे तो यह झारखण्ड के लिये कहीं अधिक बेहतर और हितकारी होगा. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती बिहार में 1992 में रांची विश्वविद्यालय में यूजीसी द्वारा संपोषित अकादमिक स्टाफ कॉलेज की स्थापना की गयी थी. जिसे बाद में यूजीसी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर का नाम और पहचान मिला. यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा वित्तीय संपोषित है लेकिन वास्तविकता है कि इसके आधुनिकीकरण की बहुत अधिक जरूरत है.

    थोड़ा प्रयास करने की जरूरत

    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को भेजे गये एक पत्र में उन्होंने कहा कि झारखण्ड के विविध विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों में क्षमता निर्माण और उनमें गुणात्मक सुधार के लिये अपेक्षाकृत रूप से अधिक ध्यान देने की जरूरत है और इसके लिये राज्य की गठबंधन सरकार भी संकल्पित है. तभी सरकार ने झारखण्ड फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी की स्थापना का निर्णय लिया है. लेकिन इसकी बजाय यूजीसी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर का आधुनिकीकरण कहीं अधिक प्रासंगिक है. उन्होंने कहा कि झारखण्ड फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी के लिये जहाँ नये सिरे से प्रयास करने होंगे वहीं रांची विश्वविद्यालय के यूजीसी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर को बेहतर, उत्कृष्ट, आधुनिक और सुविधा संपन्न बनाने के लिये थोड़े से प्रयासों की जरूरत है.

    अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि खनिज एवं मानव संसाधन के साथ ही असीमित संभावनाओं से परिपूर्ण झारखण्ड का संपूर्ण एवं गुणवत्ता के साथ विकास तभी संभव है जबकि झारखण्ड के विश्वविद्यालयों-महाविद्यालयों में वैसे शिक्षित, कुशल, व्यावहारिक एवं अनुभवी मानव संसाधन तैयार हों जो आगे आगे बढ़कर न केवल झारखण्ड बल्कि देश के विकास में अपनी संपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकें. उन्होंने कहा कि इस परिप्रेक्ष्य में यह बहुत जरूरी है कि झारखण्ड के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को वैसे शिक्षकों का मार्गदर्शन मिले जो अनुभवी एवं शैक्षणिक क्षमता से  सुसज्जित हों.

    राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन

    पत्र में मुख्यमंत्री श्री सोरेन से कहा कि पूर्व में हेमंत सोरेन और अब उनके नेतृत्व में कार्य कर रही इंडिया गठबंधन की सरकार झारखण्ड में उच्च शिक्षा को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बनाने के साथ ही संपूर्ण व्यवस्था का पारदर्शिता के साथ संचालन एवं कुल मिलाकर झारखण्ड की उच्च शिक्षा को पूरे देश में महत्वपूर्ण स्थान दिलाने के प्रति संकल्पित है. इसके लिये यह आवश्यक है कि झारखण्ड के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिये राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन किया जाये. जिसे प्रदेश के महाविद्यालयों-विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का दायित्व सौंपा जाये. इससे एक ओर राज्य के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा. वहीं दूसरी ओर शैक्षणिक दृष्टिकोण से योग्यता प्राप्त उत्कृष्ट युवाओं एवं युवतियों की शिक्षक के पद पर नियुक्ति के पश्चात बेरोजगारी पर अंकुश लगेगा.

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती झारखण्ड लोक सेवा आयोग का दायित्व है परन्तु जेपीएससी के ऊपर पहले से ही राज्य सरकार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति एवं उनकी पदोन्नति के मामले में अत्यधिक भार है. परिणाम यह है कि जेपीएससी के द्वारा झारखण्ड के विविध महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति लंबे समय से लंबित है और अनेक पद रिक्त पड़े हैं जबकि अनुभवी शिक्षकों की सेवानिवृत्ति के कारण शैक्षणिक पद भारी संख्या में खाली होते जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर वैसे शिक्षित, सक्षम एवं होनहार युवक-युवतियाँ बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं.

    आधुनिकीकरण डेवलपमेंट बंधु तिर्की यूजीसी रिसोर्स सरकार सेंटर ह्यूमन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article16वीं पुण्यतिथि में याद किए गए डीएसपी प्रमोद कुमार, नक्सली हमले में हुए थे शहीद
    Next Article पुणे में प्रवासी मजदूर की मौत, गांव में शोक की लहर

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंशाल्लाह और अस्सलामु अलैकुम से हिंदू लीगल फंड को क्यों हुई दिक्कत? आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर पर विवाद

    September 16, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.