Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पुणे में प्रवासी मजदूर की मौत, गांव में शोक की लहर
    झारखंड

    पुणे में प्रवासी मजदूर की मौत, गांव में शोक की लहर

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: जिले के पेटरवार प्रखंड के अंगवाली निवासी प्रवासी मजदूर युवक की पुणे में काम करने के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई. युवक का शव एंबुलेंस से अंगवाली गांव पहुंचा. जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. बता दें कि अंगवाली उत्तरी पंचायत निवासी मो सलीम अहमद के 24 वर्षीय पुत्र आसिफ आलम की पुणे में एक निजी कंपनी में काम करने के दौरान मौत हो गई.

    युवक के शव को कंपनी द्वारा एयर एंबुलेंस के माध्यम से रांची एयरपोर्ट लाया गया, जहां से एंबुलेंस से शव अंगवाली पहुंचा. युवक का शव पुणे से अंगवाली आने की सूचना मिलते ही उसके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ गई. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि युवक पुणे में बड़ी गाड़ियों के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में काम करता था, काम के दौरान मशीन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. वहीं गांव के स्थानीय कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.

    झामुमो जिला अध्यक्ष हीरा लाल मांझी के प्रयास से श्रम नियोजन विभाग ने मृतक के आश्रितों को पचास हजार रुपये मुआवजा उपलब्ध कराया. मौके पर जिला अध्यक्ष हीरा लाल मांझी व अंगवाली मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया मो रियाज अहमद सहित गौरीनाथ कपरदार, ललन सोनी, गौतम पाल, विवेक मिश्रा, तस्लीम अहमद सदर जमीरुद्दीन अंसारी, खुर्शीद आलम, आले नबी, भोला दय, इनायत हुसैन आदि पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी.

    गांव पुणे प्रवासी मजदूर मौत लहर शोक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूजीसी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर का आधुनिकीकरण करे सरकार : बंधु तिर्की
    Next Article संथाल परगना में अधिकार और विशेषाधिकार के लिए एक और हूल की जरूरत : तरुण गुप्ता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.