Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Oct, 2025 ♦ 11:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»दुर्लभ और उत्तम संयोग का योग अक्षय तृतीया
    धर्म/ज्योतिष

    दुर्लभ और उत्तम संयोग का योग अक्षय तृतीया

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • यायीजय योग, रवियोग, बुधादित्य योग और रोहिणी नक्षत्र जैसे दुर्लभ संयोग में मानेगा अक्षय तृतीया।
    • बुद्धादित्य योग और दो ग्रह के उच्च के योग में मानेगा अक्षय तृतीया ।( सूर्य चंद्र शुक्र) जमीन मकान लेने या नेव देना अत्यंत शुभ।
    • सोना लेना या कोई मौचुअल फण्ड में पैसा जमा करना अत्यंत शुभ।
    • आज जो भी खरीदा या दान किया जाता है उसका अक्षय फल प्राप्त होता है।
    • बास का सामना दान करने से भगवान विष्णु प्रस्सन होते हैं और वंश बृद्धि करवाते हैं।

    भारत संस्कृति प्रधान देश है। यहाँ प्रतिदिन कोई न कोइ व्रत होता रहता है। भारतीय मनीषियों ने जो व्रत बनाया है इसका मूल उद्देश्य व्यक्ति और समाज को पथ भ्रष्ट होने से बचाना है ।
    भारतीय गणना के अनुसार चार स्वयं सिद्ध मुहूर्त हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, अक्षय तृतीया, दशहरा एवं दीपावली। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह व्रत अपने आप मे महत्वपूर्ण है।
    इस वर्ष अक्षय तृतीया 26 अप्रैल रविवार को मनाया जाएगा। इसी दिन परसुराम जी का जन्मदिन भी मनाया जाता है। सतयुग, त्रेतायुग का आरंभ भगवान विष्णु का अवतार, द्वापरयुग का समापन , गंगा का आगमन और बद्री नाथ का कपाट खुलने का दिन है।

    अक्षय तृतीया के अवसर में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य किया जा सकता है। कोई नई वस्तु खरीदना हो, शादी-विवाह मुंडन, जनेऊ, गृहप्रवेश आदि में मुहूर्त देखने की कोई जरुरत नहीं पड़ती है। इस दिन किया गया दान या पूजा का अक्षय फल प्राप्त होता है। साथ में पितर सम्बन्धी भी कार्य किया जा सकता है। इस वर्ष 15 साल बाद तृतीया का पावन पर्व शुभ संयोग ले कर आ रहा है। अक्षय तृतीया पर सूर्य, मंगल और राहु अपनी उच्च राशि है।

    यह संयोग स्वयं में दुर्लभ माना जाता है, जिससे यह बहुत ही महत्वपूर्ण है, इस दिन रवि योग, यायीजय योग, बुधादित्य सिद्ध योग, बन रहा है। इस दिन किसी पवित्र नदी या जल में स्नान और दान का महत्व है। साथ मे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन कमल और गुलाब का पुष्प अर्पण कर के किया जाना चाहिए। किसी मंदिर में जल, सरबत एवम् सत्तू का दान करना चाहिए साथ ही मौसम के अनुसार फल का दान का विशेष महत्व है। घड़ा में जल भर कर दान करना चाहिए। इस दिन कुछ धन अर्जन का भी महत्व है।

    शुभ मुहूर्त :- सूर्योदय से रोहिणी नक्षत्र है। शाम 8:55 तक यह रहेगा। इस दौरान शादियों के लिए अबूझ मुहूर्त रहेगा जो की बहुत ही शुभ माना गया है।

    अक्षय तृतीया 25 अप्रैल की दिन 10:23 बजे से लग जाएगी, लेकिन उदया तिथि होने के कारण इसका मान 26 अप्रैल को दिन 11:13 बजे सूर्योदय के साथ माना जायेगा। उद्या तिथि होने से अक्षयतृतीया का मान दिनभर रहेगा।

    अक्षय तृतीय के शुभ दिन में व्यक्ति अपने राशि के अनुसार समान खरीद और दान कर सकता है।

    मेष राशि ::- सोना पीतल तांबा खरीद और बास का पंखा दान कर सकते है।

    बृष ::- चांदी सफेद बस्तु खरीद और सरबत चना का दान कर सकते हैं।

    मिथुन राशि::- सोना पीतल और मूर्ति किसी बैंक का शेयर खरीद और हरा फल सब्जी दान कर सकते है।

    कर्क राशि::- चांदी के बर्तन सिक्का आभूषण खरीद और दूध का दान कर सकते है।

    सिंहराशि::- सोना तांबा इलेक्ट्रिक संबंधित शेयर ले सकते हैं, और मौसम के अनुसार फल खरीद और दान कर सकते हैं।

    कन्या राशि ::- बैंक का शेयर, चांदी, पीतल वस्त्र और सब्जी खरीद और दान कर सकते हैं।

    तुला राशि ::-चांदी सिक्का इलेक्ट्रॉनिक समान खरीद और दान कर सकते है।

    बृश्चिक राशि::- सोना पीतल और चना खरीद और दान कर सकते हैं।

    धनु राशि::- चांदी के बर्तन सिक्का और पीली वास्तु मिटी का वास्तु खरीद और दान कर सकते हैं।

    मकर राशि::- सोना लोहा और जल का उपकरण खरीद और दान कर सकते है। कोई भी मचुअलफण्ड में पैसा लगा सकते हैं।

    कुम्भ राशि ::- सोना चांदी के सिक्का और वाहन जमीन खरीद और सत्तू मौसमी फल का दान कर सकते हैं।

    मीन राशि::- सोना पीला वास्तु धार्मिक पुस्तक घर खरीद आम का सरबत दान कर सकते हैं।

    !!आचार्य प्रणव मिश्र!!
    !!आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची!!

    #Online news Dharmik news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर : पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर
    Next Article दुमका : नौका दुर्घटना में लापता सभी पांच लोगों का शव बरामद

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 24 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 24, 2025
    ट्रेंडिंग

    भाई दूज 2025 : भाई-बहन के प्रेम का पर्व आज… जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

    October 23, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 23 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 23, 2025
    Latest Posts

    मशहूर एड गुरु पीयूष पांडेय का निधन, PM मोदी तक के लिए दे चुके नारा

    October 24, 2025

    बच्चों की संपत्ति पर नहीं चलेगा माता-पिता का एकतरफा फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम निर्णय

    October 24, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : हम पार्टी ने 11 नेताओं को निकाला, 6 साल की सदस्यता रद्द

    October 24, 2025

    रांची में आज से शुरू होगा चौथा साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

    October 24, 2025

    प्रभास के बर्थडे पर ‘स्पिरिट’ से बड़ा सरप्राइज… जानिए क्या

    October 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.